-
☰
राजस्थान: मिट्टी के बर्तन बेचने वाले कुंभकारों से शुल्क नहीं लेने की मांग, जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: कोटपूतली दीपावली पर्व पर पारंपरिक मिट्टी के दीपक और अन्य मिट्टी के उत्पाद बेचने वाले कुंभकारों से नगर परिषद द्वारा शुल्क वसूले जाने का मामला सामने आया है।
विस्तार
राजस्थान: कोटपूतली दीपावली पर्व पर पारंपरिक मिट्टी के दीपक और अन्य मिट्टी के उत्पाद बेचने वाले कुंभकारों से नगर परिषद द्वारा शुल्क वसूले जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में कुम्हार समाज के प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता को ज्ञापन सौंपकर फुटपाथों पर मिट्टी के उत्पाद बेचने वाले कुंभकारों को शुल्क से छूट देने और अस्थायी स्थान उपलब्ध कराने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि दीपावली सहित अन्य त्योहारों पर कुंभकार समुदाय के पारंपरिक शिल्पी मिट्टी के दीपक, सुराही, मटके, कलश, खिलौने और सजावटी सामान तैयार कर बाजारों में बिक्री के लिए लाते हैं। इन उत्पादों के माध्यम से वे अपनी आजीविका चलाते हैं, लेकिन बाजारों में उचित स्थान नहीं मिलने के कारण उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सीमित आय के बावजूद नगर परिषद की ओर से फुटपाथ पर दुकान लगाने के लिए रसीद काटकर शुल्क वसूला जा रहा है। समाज के पूर्व अध्यक्ष टिंकू प्रजापति ने कहा कि श्रीयादे माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री प्रहलाद राय टांक द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किए जाने के बावजूद कुंभकारों से शुल्क वसूली की जा रही है। उन्होंने कहा कि मिट्टी के पारंपरिक उत्पादों को बढ़ावा देने और कारीगरों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए उन्हें त्योहारों के दौरान बाजार में उचित स्थान मिलना जरूरी है। प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर से मांग की कि नगर परिषद क्षेत्र में फुटपाथों पर मिट्टी के उत्पाद बेचने वाले कुंभकारों को अस्थायी स्थान आवंटित किया जाए और उनसे किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाए, ताकि पारंपरिक माटी शिल्प को प्रोत्साहन मिल सके और कारीगर बिना अतिरिक्त आर्थिक बोझ के अपने उत्पाद बेच सकें। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता राजेश प्रजापति पूतली, प्रजापति समाज पावटा के पूर्व अध्यक्ष टिंकू प्रजापति, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मपाल प्रजापत, समाजसेवी डॉ. रोहिताश मोरोड़ी सहित समाज के अन्य लोग मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश: आदिवासी अस्मिता और किसानों की जमीन बचाना हमारा मूल कर्तव्य: संदीप मिश्र
उत्तर प्रदेश: गंगा उत्सव-2026 के तहत मैराथन दौड़ और खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन
उत्तर प्रदेश: गोवंश तस्करी के गैंगस्टर एक्ट में बड़ी कार्रवाई, गैंग लीडर समेत चार गिरफ्तार
Husband murders wife: पति ने शक के आधार पर पत्नी को जलाया जिंदा, पेट्रोल डालकर लगाई आग
Karnataka Love Affair: मालिक की बेटी के साथ प्रेम प्रसंग का खौफ़नाक अंत, कर्मचारी की पीट-पीटकर हत्या