-
☰
राजस्थान: आरपीएससी सहायक आचार्य परीक्षा में टोंक की डॉ. पुष्पा शर्मा हुए चयनित
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: टोंक बीती रात राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर ने सहायक आचार्य परीक्षा -2023 का ई ए एफ एम विषय का परिणाम घोषित किया जिसमे टोंक निवासी डॉ. पुष्पा शर्मा चयन असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर हुआ।
विस्तार
राजस्थान: टोंक बीती रात राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर ने सहायक आचार्य परीक्षा -2023 का ई ए एफ एम विषय का परिणाम घोषित किया जिसमे टोंक निवासी डॉ. पुष्पा शर्मा चयन असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर हुआ। वर्तमान में डॉ. पुष्पा शर्मा नगर परिषद टोंक में विधि अधिकारी ( जे एल ओ ) पद पर कार्यरत हैं। डॉ. पुष्पा ने वर्तमान पद पर पूर्ण कर्तव्य निष्ठा से कार्य करते हुए यह उपलब्धि प्राप्त की है। ज्ञातव्य है कि डॉ.पुष्पा ने विधि विषय में पीचडी किया है तथा यूजीसी- नेट परीक्षा नौ बार उत्तीर्ण कर चार बार जेआरएफ हेतु चयनित होने वाली राजस्थान की एकमात्र महिला अभ्यर्थी हैं। वहीं डॉ. पुष्पा के पति डॉ. अभिषेक शर्मा जिला उपभोक्ता आयोग टोंक में सदस्य ( जिला जज कैडर ) पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। यह डॉक्टर दम्पत्ति विधि एवं उच्च शिक्षा के सबंध में अपनी अलग और अनूठी पहचान रखती है। डॉ. पुष्पा ने प्रथम प्रयास में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयनित होकर टोंक के शिक्षाविदों में स्वयं को स्थापित किया है। डॉ.पुष्पा शर्मा की ये उपलब्धिया टोंक जिले में महिला सशक्तिकरण की एक अनूठी मिसाल है।डॉ. पुष्पा के असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन की खबर से नगरपरिषद कार्यालय, इष्ट मित्रों एवं घर परिवार में ख़ुशी का माहौल है। नगर परिषद टोंक के अधिकारी कर्मचारियों ने डॉ. पुष्पा के असिस्टेंट प्रोफ़ेसर पद पर चयनित होने पर जेएलओ साहिबा को माला पहना कर पुष्पवर्षा कर मिठाई खिलाकर ख़ुशी व्यक्त की है।
उत्तर प्रदेश: प्राचीन बावड़ी-शिव मंदिर संरक्षण मामले में प्रशासनिक रिपोर्ट से आरोप निराधार साबित हुए
उत्तर प्रदेश: युवतियों की तस्करी गिरोह का हुआ भंडाफोड़, तीन आरोपी हुए गिरफ्तार
मध्य प्रदेश: सदन मराठे बने भाजपा नगर अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
राजस्थान: पर्यावरण प्रहरी विनोद छंगाणी ने पौधारोपण, जल संरक्षण और पक्षी सेवा से पेश की बनी मिसाल
राजस्थान: सिंदूर स्मारक वाटिका में पर्यावरण दिवस पर हुआ वृक्षारोपण, रतनलाल शर्मा ने दिया संदेश
हरियाणा: परिवेदना समिति बैठक में 7 शिकायतों का हुआ मौके पर निपटारा