Contact for Advertisement 9919916171



उत्तर प्रदेश: विश्व पर्यावरण दिवस पर हवन-यज्ञ, पर्यावरण संरक्षण और विश्व शांति का दिया संदेश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 05/06/2026 03:59:34 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 05/06/2026 03:59:34 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बेहट उक्त तहसील के क्षेत्रांतर्गत गांव मंझाडी में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विश्व शांति हेतू हवन यज्ञ का आयोजन किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बेहट उक्त तहसील के क्षेत्रांतर्गत गांव मंझाडी में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विश्व शांति हेतू हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसे गांव मंझाडी निवासी वरिष्ठ पत्रकार माननीय विजय सैनी ने सपरिवार अपने निजी आवास निवास स्थान पर आयोजित किया। जिसमें वैदिक धर्मानुकूल विश्व शांति सद्भाव एवं अपने देश, प्रदेश, क्षेत्र, गांव, समाज, परिवार में सर्व सुख समृद्धि, अमनों चैन, शांति सद्भाव बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण/संवर्धन, प्रदूषण उन्मूलन हेतु अपने घर पर सपरिवार संसार का सर्वश्रेष्ठ कर्म यज्ञ/हवन करते हुए, ईश्वर का धन्यवाद करते हुए सर्व मंगल कामनाएं पूर्ण करने की कामनाएं की गई। इस कार्यक्रम के शुभ अवसर पर उन्होंनें कहा कि हमें इस अवसर पर  कम से कम एक पेड़ धरती मां के नाम अवश्य लगाना चाहिए, और उसकी देखभाल करते हुए उसमें समय समय पर पानी और निराई गुड़ाई करते हुए अपने बच्चों की तरह उसकी भी परवरिश करते हुए धरती मां के श्रंगार में चार-चांद लगाकर इस पुण्य कर्म को अवश्य करना चाहिये। श्री विजय सैनी ने आमजन से अपील की कि आप भी ऐसे शुभ अवसर पर वैदिक धर्मानुकूल आचरण करते हुए अपने अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर यज्ञ-हवन अवश्य किया करें, जिसके चलते पर्यावरण संरक्षण संवर्धन और पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण एवं उन्मूलन किया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने  अपनी ओर से विश्वभर के आमजनों को विश्व पर्यावरण दिवस पर बहुत बहुत शुभकामनायें दी।