-
☰
उत्तर प्रदेश: भगत सिंह खेल अकादमी में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण, खिलाड़ियों ने लिया संरक्षण का संकल्प
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: शुक्रवार को भगत सिंह खेल अकादमी निजामाबाद के प्रांगण में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भगत सिंह खेल अकादमी संचालक राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ स्वस्थ को सही रखने के लिए स्वच्छ पर्यावरण का होना बहुत ही जरूरी है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: शुक्रवार को भगत सिंह खेल अकादमी निजामाबाद के प्रांगण में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भगत सिंह खेल अकादमी संचालक राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ स्वस्थ को सही रखने के लिए स्वच्छ पर्यावरण का होना बहुत ही जरूरी है। अमरजीत यादव ने कहा कि आज के दिन सभी लोगों को एक पौधा लगाकर और उसकी देख भाल कर उसे सुरक्षित करना चाहिए समाज के हर लोगों से अपील है कि एक ही साथ 100 पेड लगाना जरूरी नहीं है एक ही पौधा लगाएं और उसके रख रखाव की जिम्मेदारी लेकर उसे सुरक्षित रखना जरूरी है क्योंकि अक्सर देखा जाता है कि फोटो और सेल्फी के चक्कर में लोग पौधा तो लगाते हैं। उसकी सुरक्षा नहीं हो पाती इसलिए पौधा लगाकर उसे सुरक्षित रखना जरूरी है। राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव ने सभी खिलाड़ियों को संशोधित करते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी अपने घर पर हर साल एक वृक्ष लगाए और उसकी देख रेख करें हमारे देश में सरकारी योजनाओं के तहत हर साल करोड़ों अरबों रुपए का खेल होता है। वृक्षारोपण के नाम पर लेकिन उसमें से एक भी पौधा नहीं लगता यह देश की जनता के साथ देश की अर्थव्यवस्था के साथ तथा पर्यावरण के साथ धोखा है। इसलिए सभी लोग एक एक पौधा लगाकर उसे सुरक्षित कर पर्यावरण को स्वच्छ व सुरक्षित रखने में अपना योगदान सुनिश्चित करें इस अवसर पर हंसराज यादव चन्द्र देव यादव अरविंद यादव सन्तोष डॉ आदित्य सिंह रामप्रवेश मिथिलेश चन्द्रशेखर आर्यन तथा एकेडमी के सभी खिलाड़ी उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: प्राचीन बावड़ी-शिव मंदिर संरक्षण मामले में प्रशासनिक रिपोर्ट से आरोप निराधार साबित हुए
उत्तर प्रदेश: युवतियों की तस्करी गिरोह का हुआ भंडाफोड़, तीन आरोपी हुए गिरफ्तार
मध्य प्रदेश: सदन मराठे बने भाजपा नगर अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
राजस्थान: पर्यावरण प्रहरी विनोद छंगाणी ने पौधारोपण, जल संरक्षण और पक्षी सेवा से पेश की बनी मिसाल
राजस्थान: सिंदूर स्मारक वाटिका में पर्यावरण दिवस पर हुआ वृक्षारोपण, रतनलाल शर्मा ने दिया संदेश
हरियाणा: परिवेदना समिति बैठक में 7 शिकायतों का हुआ मौके पर निपटारा