Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर टोंक में होगा विशाल सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Shahihurehman , Date: 18/06/2026 04:08:55 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Shahihurehman ,
  • Date:
  • 18/06/2026 04:08:55 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: टोंक 18 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर "स्वस्थ आयु के लिए योग" थीम के अंतर्गत रविवार, 21 जून को प्रातः 5:45 बजे से 6:45 बजे तक नेहरू गार्डन, सवाई माधोपुर चौराहा, टोंक में विशाल सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

विस्तार

राजस्थान: टोंक 18 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर "स्वस्थ आयु के लिए योग" थीम के अंतर्गत रविवार, 21 जून को प्रातः 5:45 बजे से 6:45 बजे तक नेहरू गार्डन, सवाई माधोपुर चौराहा, टोंक में विशाल सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में शहर के नागरिकों, युवाओं, महिलाओं, विद्यार्थियों, व्यापारियों तथा विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों का अधिकाधिक संख्या में सहभागिता हेतु आह्वान किया गया है। कार्यक्रम का आयोजन प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय शाखा टोंक, श्री व्यापार संघ जवाहर बाजार टोंक, भारत विकास परिषद शाखा टोंक, इशू गिटार क्लासेज टोंक एवं ए.यू. स्मॉल फाइनेंस बैंक शाखा टोंक तथा अनेक सामाजिक संगठन के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।


ब्रह्माकुमारीज़ राजयोग भवन टोंक की प्रभारी ब्रह्माकुमारी अपर्णा दीदी ने बताया कि वर्तमान समय में बढ़ता तनाव, अनियमित दिनचर्या और स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियाँ मानव जीवन को प्रभावित कर रही हैं। ऐसे समय में योग एक सरल, सहज और प्रभावशाली उपाय है, जो व्यक्ति को निरोगी जीवन प्रदान करने के साथ-साथ आत्मविश्वास, एकाग्रता और सकारात्मक सोच विकसित करने में भी सहायक है। दीदी ने टोंक शहर के सभी नागरिकों को इस सामूहिक योग कार्यक्रम में सहभागी बनने हेतु प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने परिवार, मित्रों एवं परिचितों के साथ कार्यक्रम में उपस्थित होकर योग के प्रति जागरूकता बढ़ाएँ तथा इसे अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लें। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से स्वस्थ एवं सशक्त भारत के निर्माण में योग को अपनाकर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आग्रह किया। कार्यक्रम में योगासन, प्राणायाम, ध्यान एवं स्वास्थ्य जागरूकता से संबंधित विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों से निर्धारित समय से पूर्व कार्यक्रम स्थल पर पहुँचने का अनुरोध किया है।