Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने किया झांसी कोतवाली का औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 18/06/2026 03:08:11 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 18/06/2026 03:08:11 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: कानपुर एडीजी श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ द्वारा जनपद झांसी भ्रमण के दौरान कोतवाली झांसी का औचक निरीक्षण किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: कानपुर एडीजी श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ द्वारा जनपद झांसी भ्रमण के दौरान कोतवाली झांसी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, साइबर सेल, महिला हेल्प डेस्क, शस्त्रागार, भोजनालय, बैरक, मालखाना, कार्यालय कक्षों सहित सम्पूर्ण थाना परिसर का अवलोकन किया गया। इस अवसर पर अभिलेखों के रख-रखाव, उनके अद्यतनकरण एवं सुव्यवस्थित संधारण की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। थाना परिसर में स्वच्छता व्यवस्था, पुलिस कर्मियों के आवासीय एवं कार्यस्थल संबंधी व्यवस्थाओं तथा जनसुविधाओं का भी निरीक्षण किया गया। शस्त्रागार में रखे शस्त्रों की सुरक्षा एवं रख-रखाव व्यवस्था का अवलोकन करते हुए उन्हें निर्धारित मानकों के अनुरूप सुरक्षित एवं व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल की कार्यप्रणाली की समीक्षा कर जनसुनवाई, महिला सुरक्षा एवं साइबर अपराधों के प्रभावी निस्तारण हेतु भी आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों को नियमित रूप से अद्यतन रखने, थाना परिसर की स्वच्छता एवं अनुशासन बनाए रखने तथा पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी बनाने पर विशेष बल दिया गया।


Featured News