Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: स्व. बर्फी देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर गौसेवा, भोजन वितरण व परिंडे बांधकर दी श्रद्धांजलि

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Pramod Kumar Bansal , Date: 18/06/2026 03:55:16 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Pramod Kumar Bansal ,
  • Date:
  • 18/06/2026 03:55:16 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: कोटपूतली भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेश महामंत्री एड. हीरालाल रावत की माताजी स्व. श्रीमती बर्फी देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर बुधवार को क्षेत्र में विभिन्न सेवा कार्यों का आयोजन किया गया। इस मौके पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

विस्तार

राजस्थान: कोटपूतली भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेश महामंत्री एड. हीरालाल रावत की माताजी स्व. श्रीमती बर्फी देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर बुधवार को क्षेत्र में विभिन्न सेवा कार्यों का आयोजन किया गया। इस मौके पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि एक संस्कारी माँ ही समाज को योग्य और राष्ट्र भक्त नागरिक प्रदान करती है। स्व. श्रीमती बर्फी देवी का जीवन सादगी, धर्म और परोपकार की प्रतिमूर्ति था। वक्ताओं ने उनके जीवन मूल्यों को याद करते हुए कहा कि उनके दिखाए गये मार्ग पर चलना और समाज के वंचित वर्ग की सेवा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मातृशक्ति का समाज के निर्माण में योगदान हमेशा अविस्मरणीय रहता है। इस दौरान भाजपा नेता सांवरतराम रावत, सवाई रावत, विजेंद्र गुर्जर, ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राजेश रावत, योगेश गुर्जर, अनिल चौधरी समेत बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, प्रबुद्ध नागरिक और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

गौशाला में की गई गौ सेवा : पुण्यतिथि पर उपस्थित कार्यकर्ताओं और परिजनों ने भाजपा ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेश महामंत्री एड. हीरालाल रावत के नेतृत्व में कालूहेड़ा-पनियाला गौशाला में गायों को गुड़ और दलिया खिलाकर गौ-सेवा की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने बेसहारा और बीमार गौवंश की हरसंभव सहायता करने का संकल्प भी लिया। 

गरीबों को भोजन और पक्षियों के लिए बांधे परिंडे : गौ-सेवा के साथ-साथ पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में एड. रावत द्वारा क्षेत्र के जरूरतमंद और गरीब लोगों को भोजन वितरित किया गया। साथ ही भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए पेड़ों पर पानी के परिंडे भी बांधे गये।


Featured News