Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: पुण्यतिथि कार्यक्रम में पहुंचे वाल्मीकि समाज के नेता, समाज को संगठित करने का दिया संदेश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Gourav Kumar , Date: 18/06/2026 03:05:43 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Gourav Kumar ,
  • Date:
  • 18/06/2026 03:05:43 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बुधवार 17 जून को अपराह्न: लगभग 1,00 बजे ग्राम  बूटराडी जनपद शामली में राष्ट्रीय बाल्मीकि समाज प्रतिनिधि मंच के कार्यकर्ता राजेश वाल्मीकि की पूज्य माता जी फुलो देवी की पुण्य तिथि पर शोक सभा में पहुंचे, राष्ट्रीय बाल्मीकि समाज प्रतिनिधि मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद झंझोट एवं मुकेश वाल्मीकि अध्यक्ष  त्रिकालदर्शी भगवान वाल्मीकि मंदिर सेवा समिती, राष्ट्रीय वाल्मीकि समाज प्रतिनिधि मंच संयोजक नन्दू प्रसाद वाल्मीकि, जगवीर फौजी, डॉक्टर प्रवीण, राजेश वाल्मीकि, हरेन्द्र वाल्मीकि बबलू वाल्मीकि, विजेंद्र वाल्मीकि आदि ने शामिल होकर उक्त अवसर पर फूलों देवी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए, और श्रद्धांजली अर्पित की, रश्मोंपरांत राष्ट्रीय वाल्मीकि समाज प्रतिनिधि मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद झंझोट (शामली) ने अपने संबोधन में कहा कि वाल्मीकि समाज को जागरूक करने हेतु उनके हक अधिकारों की लड़ाई, राष्ट्रीय वाल्मीकि समाज प्रतिनिधि मंच लड़ रहा है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बुधवार 17 जून को अपराह्न: लगभग 1,00 बजे ग्राम  बूटराडी जनपद शामली में राष्ट्रीय बाल्मीकि समाज प्रतिनिधि मंच के कार्यकर्ता राजेश वाल्मीकि की पूज्य माता जी फुलो देवी की पुण्य तिथि पर शोक सभा में पहुंचे, राष्ट्रीय बाल्मीकि समाज प्रतिनिधि मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद झंझोट एवं मुकेश वाल्मीकि अध्यक्ष  त्रिकालदर्शी भगवान वाल्मीकि मंदिर सेवा समिती, राष्ट्रीय वाल्मीकि समाज प्रतिनिधि मंच संयोजक नन्दू प्रसाद वाल्मीकि, जगवीर फौजी, डॉक्टर प्रवीण, राजेश वाल्मीकि, हरेन्द्र वाल्मीकि बबलू वाल्मीकि, विजेंद्र वाल्मीकि आदि ने शामिल होकर उक्त अवसर पर फूलों देवी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए, और श्रद्धांजली अर्पित की, रश्मोंपरांत राष्ट्रीय वाल्मीकि समाज प्रतिनिधि मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद झंझोट (शामली) ने अपने संबोधन में कहा कि वाल्मीकि समाज को जागरूक करने हेतु उनके हक अधिकारों की लड़ाई, राष्ट्रीय वाल्मीकि समाज प्रतिनिधि मंच लड़ रहा है। जिसको  मजबूत करने के लिए उन्होंने आग्रह किया कि समाज को जागरूक शिक्षित सामाजिक आर्थिक रूप से विकसित करने के लिए समाज के नौजवानों को इस दौड़ में आगे आने की आवश्यकता है। रोजगार के अवसर प्रदान कराने के लिए संघर्षरत अरविंद झंझोट ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों से वाल्मीकि समाज के लोग गांव छोड़कर बाहर शहरों की ओर न जाएं इसलिए हर गांव में जिला पंचायत द्वारा वाल्मीकि समाज से पांच सफाई कर्मचारियों की  नियुक्तियां कराई जाएं, और वाल्मीकि समाज के बेरोजगारों को ग्रामीण क्षेत्रों में 2 लाख रुपए से 5 लाख रुपए तक आधी छूट पर ऋण दिलाया जाए।

 

जिससे वह गांव में ही रहकर अपने रोजगार चला सकें और पारिवारिक जीवन में   सुधार ला सकें। उत्तर प्रदेश सरकार इस पर ध्यान दें जिसके लिए संगठन निरंतर वाल्मीकि समाज के हितों की लड़ाई लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए नौजवानों को सामाजिक लड़ाई लड़ने के लिए, सामाजिक परिवर्तन लाने के लिए, आगे आकर सहभागिता निभानी चाहिए। उन्होंने आग्रह किया कि जनपद शामली से अधिक से अधिक युवा संगठन में जुड़कर समाज को जागरूक करने का काम करें। अपने वक्तव्य में अरविंद झंझोट ने उक्त अवसर पर मौजूद लोगों को आभार जताकर शुभ कामनाएं दी। इस दौरान उक्त कार्यक्रम में डॉक्टर प्रवीण, राजेश वाल्मीकि, जगबीर फौजी, मुकेश वाल्मीकि, सोहन वीर वाल्मीकि, मिथुन  वाल्मीकि, बबलू वाल्मीकि व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Featured News