-
☰
राजस्थान: साप्ताहिक समीक्षा बैठक में विकास कार्यों और स्वतंत्रता दिवस तैयारियों की हुई समीक्षा
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: कोटपूतली जिला कलक्टर अपर्णा गुप्ता की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
विस्तार
राजस्थान: कोटपूतली जिला कलक्टर अपर्णा गुप्ता की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं, बजट घोषणाओं, राजस्थान संपर्क 2.0 पोर्टल एवं अन्य पोर्टलों पर लंबित प्रकरणों, विकास कार्यों की प्रगति तथा स्वतंत्रता दिवस-2026 की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। सभी ब्लॉक से ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए। बैठक में जिला कलक्टर ने राजस्थान संपर्क 2.0 पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए तथा शिकायतों के समाधान में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही संतोषजनक प्रत्युत्तर एवं एवरेज डिस्पोजल टाईम में सुधार लाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने की चेतावनी दी। जिला कलक्टर ने हरियालो राजस्थान अभियान की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप पौधारोपण एवं पौधों के संरक्षण के निर्देश दिए। उन्होंने विभागवार पौधारोपण की प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने पर बल दिया। बैठक में बजट घोषणाओं के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने, भूमि आवंटन एवं स्वीकृति से जुड़े मामलों का समयबद्ध निस्तारण कर विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिला कलक्टर ने स्वतंत्रता दिवस-2026 के उपलक्ष्य में आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों एवं आवंटित कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए निर्देश दिए कि जिला स्तरीय समारोह को गरिमामय, भव्य एवं उत्साहपूर्ण ढं़ग से आयोजित करने के लिए सभी तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण की जायें। एडीएम ओमप्रकाश सहारण ने स्वतंत्रता दिवस समारोह एवं शिविर आयोजन की रूपरेखा के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में एसडीएम योगेश सिंह देवल, एसीईओ गोपाल लाल मीणा, नगर परिषद आयुक्त अरुण शर्मा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, झांकियों ने मोहा मन
उत्तर प्रदेश: गंगा-यमुना उफान पर, प्रयागराज में बिगड़े हालात, लेटे हनुमान मंदिर पूरी तरह हुआ जलमग्न
हरियाणा: हिसार पुलिस का नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान जारी, 15 नशा पीड़ितों को उपचार से जोड़ा
हरियाणा: हिसार के रेड स्क्वेयर मार्केट में सफाई अभियान, पुलिस की पहल पर हटाए गए कूड़े के ढेर
गुजरात: करनाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर गिरफ्तार, दो चोरीशुदा मोटरसाइकिल हुई बरामद