Contact for Advertisement 9919916171


गुजरात: भिवानी में पुलिस की बड़ी बैठक, अपराधियों पर शिकंजा कसने के दिए सख्त निर्देश

- Photo by : social media

गुजरात  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 26/08/2026 10:55:33 am Share:
  • गुजरात
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 26/08/2026 10:55:33 am
Share:

संक्षेप

गुजरात: पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री सुमित कुमार, आईपीएस ने जिले के सभी डीएसपी, अपराध शाखा यूनिट इंचार्ज, थाना एवं चौकी प्रभारियों के साथ अपराध बैठक आयोजित कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

विस्तार

गुजरात: पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री सुमित कुमार, आईपीएस ने जिले के सभी डीएसपी, अपराध शाखा यूनिट इंचार्ज, थाना एवं चौकी प्रभारियों के साथ अपराध बैठक आयोजित कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। अपराधों की रोकथाम, लंबित अभियोगों में शीघ्र गिरफ्तारी, महिला विरुद्ध अपराध, नशा, अवैध हथियार एवं साइबर अपराध पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश।

पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री सुमित कुमार, आईपीएस द्वारा आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले के सभी डीएसपी, सीआईए स्टाफ एवं अपराध शाखा यूनिट इंचार्ज, प्रबंधक थाना तथा चौकी प्रभारियों के साथ अपराध बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिले में अपराध की स्थिति, लंबित अभियोगों, कानून व्यवस्था तथा अपराध की रोकथाम के लिए किए जा रहे पुलिस प्रयासों की समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक भिवानी द्वारा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

लंबित अभियोगों में शीघ्र कार्रवाई के निर्देश

पुलिस अधीक्षक भिवानी द्वारा जिले के विभिन्न थानों में दर्ज अभियोगों की स्टेटस रिपोर्ट की समीक्षा की गई। सभी प्रबंधक थाना एवं जांच अधिकारियों को लंबित अभियोगों में शीघ्र गिरफ्तारी करने तथा पुलिस कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अभियोग की जांच को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करते हुए पीड़ित को समय पर न्याय दिलाना सुनिश्चित किया जाए।

 महिला विरुद्ध अपराधों पर रहेगी विशेष निगरानी

महिला विरुद्ध अपराधों की समीक्षा करते हुए पुलिस अधीक्षक भिवानी ने निर्देश दिए कि ऐसे मामलों में टारगेटेड एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए और पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाया जाए। महिला पुलिस टीमों को स्कूल एवं कॉलेजों में जाकर छात्राओं को महिला विरुद्ध अपराधों, डायल 112 हेल्पलाइन तथा साईबर अपराध से बचाव एवं ट्रिप मॉनिटरिंग के संबंध में जागरूक करने के निर्देश दिए गए।

कानून व्यवस्था एवं रात्रि गश्त को किया जाए प्रभावी

जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए सभी प्रबंधक थाना एवं चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में प्रभावी रात्रि गश्त एवं नाकाबंदी करने के निर्देश दिए गए। जिले की सीमाओं पर स्थापित नाकों पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की नियमानुसार गहनता से जांच करने तथा आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।

अवैध शराब, नशा, जुआ-सट्टा एवं अवैध हथियारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई

सभी प्रबंधक थाना एवं चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री, मादक पदार्थों की बिक्री, जुआ-सट्टा तथा अवैध हथियार रखने वाले व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 मोस्ट वांटेड एवं संगठित अपराधियों पर कसा जाए शिकंजा

पुलिस अधीक्षक भिवानी द्वारा सभी अपराध शाखा यूनिट इंचार्जों को निर्देश दिए गए कि जिले के मोस्ट वांटेड, इनामी, उदघोषित अपराधियों एवं संगठित अपराध में संलिप्त आरोपियों की पहचान कर उनके विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जाए। ऐसे अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए तथा अपराध में संलिप्त अन्य आरोपियों एवं उनके नेटवर्क की भी जानकारी जुटाई जाए।

साईबर अपराध की रोकथाम एवं आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी

वर्तमान समय में बढ़ रहे साईबर अपराध के मामलों की समीक्षा करते हुए पुलिस अधीक्षक भिवानी ने निर्देश दिए कि साईबर अपराध से संबंधित मामलों में तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण करते हुए आरोपियों की जल्द से जल्द पहचान एवं गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। साथ ही आमजन को साईबर अपराध से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक करने के लिए लगातार साईबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।

 यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों पर होगी कार्रवाई

प्रबंधक थाना यातायात को जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए। भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं प्रमुख बाजारों में आवश्यकतानुसार पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर यातायात व्यवस्था को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए। यातायात पुलिस एवं सभी थाना-चौकी प्रभारियों को बिना नंबर प्लेट, बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, ट्रिपल राइडिंग, ब्लैक फिल्म तथा बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे की आवाज निकालने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री सुमित कुमार, आईपीएस ने कहा कि जिला पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी सेवा, सुरक्षा एवं सहयोग की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। जिले में अपराध एवं अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं है। अपराध करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस द्वारा सख्त एवं प्रभावी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी जिम्मेदारी, तत्परता एवं समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।


Featured News