-
☰
हरियाणा: नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान, 210 छात्रों ने ली नशे से दूर रहने की शपथ
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: हिसार पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन के सफल नेतृत्व में हिसार पुलिस द्वारा युवाओं को नशे से दूर रखने तथा नशे की गिरफ्त में आ चुके लोगों को उपचार एवं समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
विस्तार
हरियाणा: हिसार पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन के सफल नेतृत्व में हिसार पुलिस द्वारा युवाओं को नशे से दूर रखने तथा नशे की गिरफ्त में आ चुके लोगों को उपचार एवं समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में नशा मुक्ति टीम हिसार द्वारा थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव कोहली में नशे के खिलाफ व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नशा मुक्ति पुलिस टीम हिसार के सब इंस्पेक्टर हवा सिंह ने गांव कोहली स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में करीब 210 छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, पढ़ाई एवं खेलों में ध्यान केंद्रित करने के साथ-साथ साइबर अपराध, महिला अपराध तथा यातायात नियमों के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस दौरान विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यापक श्री विनोद, श्री रोहित सहित स्कूल स्टाफ मौजूद रहा। गांव में पहुंचकर नशा पीड़ितों व उनके परिवारों से किया संवाद नशा मुक्ति टीम द्वारा गांव के सरपंच, ग्रामीणों, नशा पीड़ितों एवं उनके परिवारजनों से मुलाकात कर नशे के कारण होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। नशा पीड़ितों को उपचार करवाने तथा नियमित रूप से दवाई लेने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही ग्रामीणों से नशा तस्करों के संबंध में जानकारी लेकर नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई। 09 नशा पीड़ितों को उपचार से जोड़ा अभियान के दौरान हिसार जिला क्षेत्र के कुल 09 नशा पीड़ितों को उपचार एवं दवाई उपलब्ध करवाने में सहायता की गई। इनमें 01 नशा पीड़ित को नागरिक अस्पताल हिसार से पहली बार एलोपैथिक दवाई, जबकि 04 नशा पीड़ितों को दूसरी बार दवाई दिलवाई गई। इसके अतिरिक्त गांव कोहली एवं हिसार क्षेत्र के 03 नशा पीड़ितों को नशा मुक्ति पुलिस टीम द्वारा घर जाकर पहली बार आयुर्वेदिक दवाई उपलब्ध करवाई गई। नशा मुक्ति टीम द्वारा नशे की गिरफ्त में आए लोगों को केवल जागरूक ही नहीं किया जा रहा, बल्कि उनकी पहचान कर उपचार तक पहुंचाने और लगातार फॉलोअप के माध्यम से नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। एसपी सिद्धान्त जैन की अपील एसपी सिद्धान्त जैन ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। परिवार, शिक्षण संस्थान और आमजन मिलकर प्रयास करें तो युवाओं को नशे से दूर रखकर उनके भविष्य को सुरक्षित बनाया जा सकता है।
उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि नशा तस्करों के बारे में पुलिस को सूचना दें और नशे की गिरफ्त में आए किसी भी व्यक्ति को अपराधी समझकर उससे दूरी बनाने के बजाय उसे उपचार एवं सही मार्गदर्शन दिलाने में सहयोग करें।
उत्तर प्रदेश: सोनभद्र में सड़क सुरक्षा पर सख्ती, एक सप्ताह में सभी गड्ढे भरने के डीएम ने दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश: लेखपाल संघ का द्विवार्षिक चुनाव निर्विरोध संपन्न, अनुज कुमार बने अध्यक्ष
उत्तर प्रदेश: बारिश बनी मुसीबत, कोरांव में कच्चा मकान ढहा, दहशत में परिवार
राजस्थान: भीलवाड़ा में गूंजा हर-हर महादेव, हजारों कांवड़ियों ने हरणी महादेव में किया महाजलाभिषेक
गुजरात: करनाल में चोरी का खुलासा, इनवर्टर-बैटरी और गैस सिलेंडर समेत आरोपी गिरफ्तार