-
☰
उत्तर प्रदेश: महिला दिवस पर लखनऊ में पिंक रोजगार महाकुंभ में 5,000+ महिलाओं को रोजगार के मिले अवसर
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लखनऊ में माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा पिंक रोजगार महाकुंभ 2026 में 5,000+ महिलाओं को रोजगार के ऑफर, रोजगार उपलब्ध कराने वाले प्लेटफॉर्म, रोजगार संगम पोर्टल के मोबाइल ऐप की लॉन्चिंग एवं नव-नियुक्त मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्रों का वितरण उत्कृष्ट महिला कार्मिकों और मेधावी बालिकाओं का सम्मान एवं नारी शक्ति अवॉर्ड कन्या सुमंगला योजना की लाभार्थी बालिकाओं को चेक वितरण एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के बीमा प्रीमियम और साड़ी/वर्दी हेतु ₹3,849 लाख की धनराशि का डी बी टी अंतरण किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद सहारनपुर के कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लखनऊ में माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा पिंक रोजगार महाकुंभ 2026 में 5,000+ महिलाओं को रोजगार के ऑफर, रोजगार उपलब्ध कराने वाले प्लेटफॉर्म, रोजगार संगम पोर्टल के मोबाइल ऐप की लॉन्चिंग एवं नव-नियुक्त मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्रों का वितरण उत्कृष्ट महिला कार्मिकों और मेधावी बालिकाओं का सम्मान एवं नारी शक्ति अवॉर्ड कन्या सुमंगला योजना की लाभार्थी बालिकाओं को चेक वितरण एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के बीमा प्रीमियम और साड़ी/वर्दी हेतु ₹3,849 लाख की धनराशि का डी बी टी अंतरण किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद सहारनपुर के कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में रामपुर मनिहारान विधान सभा के वर्तमान विधायक देवेंद्र निम उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद में नवचयनित 3 मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किये गए एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गए तथा कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा गया। कार्यक्रम में परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण प्रणय कृष्ण, जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश प्रताप सिंह सहित जनपद की आंगनबाडी कार्यकर्ता, समस्त मुख्य सेविकाएं, समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी उपस्थित रहे।
राजस्थान: शीतला सप्तमी पर शीतला माता मंदिर में लगा श्रद्धालुओं का मेला
छत्तीसगढ़: बिहान योजना से ममता विश्वास बनीं आत्मनिर्भर, सब्जी खेती से कमा रहीं लाखों
उत्तर प्रदेश: लाखों की लागत से बनी पानी की टंकी सालों से बंद, लोगों में नाराजगी
उत्तर प्रदेश: क्रूज में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: "ऑपरेशन मुस्कान" में 1 घंटे में 4 वर्षीय गुमशुदा बच्चा किए गए बरामद