Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: 51वीं अंतरजनपदीय शूटिंग प्रतियोगिता शुरू, एलार्म एफीसिएंसी रेस में बदायूं ने जीता पहला स्थान

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 13/08/2026 11:28:59 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 13/08/2026 11:28:59 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बदायूँ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स, बदायूँ के परेड ग्राउण्ड में आयोजित 51वीं अंतरजनपदीय शूटिंग स्पोर्ट्स (रायफल/रिवाल्वर/पिस्टल शूटिंग) एवं एलार्म एफीसिएन्सी रेस प्रतियोगिता-2026 का विधिवत शुभारम्भ किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बदायूँ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स, बदायूँ के परेड ग्राउण्ड में आयोजित 51वीं अंतरजनपदीय शूटिंग स्पोर्ट्स (रायफल/रिवाल्वर/पिस्टल शूटिंग) एवं एलार्म एफीसिएन्सी रेस प्रतियोगिता-2026 का विधिवत शुभारम्भ किया गया। उक्त प्रतियोगिता में बरेली जोन के जनपद अमरोहा एवं बिजनौर को छोड़कर अन्य सभी जनपदों की पुलिस टीमों द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ एलार्म एफीसिएन्सी रेस से हुआ, जिसमें प्रतिभागी पुलिसकर्मियों द्वारा शारीरिक दक्षता, साहस, संतुलन एवं त्वरित निर्णय क्षमता का प्रदर्शन करते हुए निर्धारित बाधाओं को पार किया गया।

 

एलार्म एफीसिएन्सी रेस में जनपद बदायूँ की असॉल्ट टीम ने 10 मिनट 16 सेकण्ड में सभी बाधाओं को सफलतापूर्वक पार कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि जनपद बरेली की टीम ने 15 मिनट 10 सेकण्ड में रेस पूर्ण कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के दौरान अन्य प्रतिभागी टीमें निर्धारित बाधाओं को सफलतापूर्वक पूर्ण न कर पाने के कारण डिसक्वालीफाई (DQ) हुईं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली सभी टीमों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा गया कि ऐसी प्रतियोगिताएं पुलिसकर्मियों में शारीरिक दक्षता, मानसिक दृढ़ता, अनुशासन, टीम भावना एवं कार्य के प्रति तत्परता को और अधिक सुदृढ़ करती हैं। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉक्टर ह्रदेश कठेरिया, अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अभिषेक कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइन/नगर श्री राहुल पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी सहसवान श्री अशोक कुमार, क्षेत्राधिकारी दातागंज श्री आशेषनाथ सिंह, प्रतिसार निरीक्षक श्री इन्द्रजीत सिंह, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना श्रीमती ज्योति सिंह सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


Featured News