Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: जंगल में चल रहे जुए के अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, 9 जुआरी गिरफ्तार, ₹1.11 लाख हुए बरामद

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Devesh Yadav , Date: 13/08/2026 05:36:28 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Devesh Yadav ,
  • Date:
  • 13/08/2026 05:36:28 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: महोबा जिले में लंबे समय से जुआ के अड्डे संचालित हो रहे हैं और इन्हें संचालित करने बाले बड़े ही चालाकी से स्थान बदलते रहते हैं।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: महोबा जिले में लंबे समय से जुआ के अड्डे संचालित हो रहे हैं और इन्हें संचालित करने बाले बड़े ही चालाकी से स्थान बदलते रहते हैं। बताया जाता है कि इनके अड्डों की जानकारी भी रहते हुए भी पुलिस कार्रवाई करने से कतराती है,जब ज्यादा दबाब पड़ता है तो जुआ के अड्डों पर छापामार कार्यवाही कर खानापूर्ति कर दी जाती है । बीति रात मुखबिर की सूचना पर एसपी के निर्देश पर गठित हुई जनपदीय एसओजी और कबरई थाना की संयुक्त पुलिस टीम ने कबरई थाना क्षेत्र के बीला उत्तर गांव के पास जंगल में लम्बे समय से संचालित जुआ के अड्डे पर छापेमारी कर हारजीत की बाजी जुआ खेल रहे से अधिक जुआरी खेल रहे थे।

 

9 जुआरियों को गिरफ्तार कर कब्जे से एक लाख ग्यारह हजार छह सौ रुपये की नगदी, चार बाइक, सात मोबाइल फोन सहित ताश की गड्डियाँ बरामद की हैं। जबकि मौक़े का फायदा उठाकर नालबंद जुए के अड्डे का संचालन कर रहे माफियाओं सहित चार आरोपी फरार हो गए। मौक़े से पकड़े गए जुआरियों में प्रेम नारायण प्रजापति,उमेश सोनी,अनिल कुमार वर्मा,राजकुमार कुशवाहा,मनीष पांडे,कृष्ण कुमार प्रजापति,गणेश गुप्ता,अनीश,उत्तम सिंह शामिल हैं, जबकि जुए के अड्डे का संचालन करने वाले जहांगीर, बऊआ ठाकुर उर्फ़ छत्रपाल, कल्लू काटू उर्फ मोहम्मद हसन सहित अंबरीश पुलिस को चकमा देकर मौक़े से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। मामले को लेकर सीओ सिटी ने बताया कि एसपी के निर्देश पर तीन टीमों का गठन किया गया था जिसमे टीमो ने घेराबन्दी कर 9 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है जबकि 4 जुआरी मौक़े से भाग गए हैं।