Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति गीतों से गूंजेंगे प्रयागराज के चौराहे, तिरंगा लाइटिंग से जगमग होंगी सड़कें

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Indresh Kumar Pandey , Date: 13/08/2026 02:48:49 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Indresh Kumar Pandey ,
  • Date:
  • 13/08/2026 02:48:49 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: प्रयागराज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर के प्रमुख चौराहों पर देशभक्ति गीतों के तराने गूजेंगे। ये चौराहे तथा मुख्य सड़कें तिरंगा लाइटिंग से जगमग होंगी।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: प्रयागराज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर के प्रमुख चौराहों पर देशभक्ति गीतों के तराने गूजेंगे। ये चौराहे तथा मुख्य सड़कें तिरंगा लाइटिंग से जगमग होंगी। स्वाधीनता दिवस की तैयारियों की संगम सभागार में हुई समीक्षा बैठक में डीएम मनीष कुमार वर्मा ने स्वतंत्रता दिवस को हर्षोल्लास एवं गौरवपूर्ण ढंग से मनाने को कहा। सीडीओ हर्षिका सिंह की मौजूदगी में नगर निगम व पीडीए को विभिन्न चौराहों पर तिरंगा लाइटिंग लगवाने, सार्वजनिक स्थलों पर स्थापित महापुरुषों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की मूर्तियों की सफाई एवं चूने का छिड़काव कराने को कहा। सभी कार्यालयों में विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। व्यापारियों से व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं पेट्रोल पंप मालिकों से सजावट कराने का आह्वान किया।

चौराहों पर देशभक्ति गीत बजाने की जिम्मेदारी नगर निगम को दी। सीएमओ को अस्पतालों में सजावट की व्यवस्था कराने को कहा। डीआइओएस व बीएसए स्कूलों-कालेजों में तिरंगा यात्रा, प्रतियोगिताओं सहित अन्य कार्यक्रमों का आयोजन कराएं। सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम एवं डीपीआरओ को निर्देश दिए।

Independence Day 2026 एसडीएम एवं बीडीओ को श्रमदान व अन्य कार्यक्रम कराने को कहा। हर घर तिरंगा कार्यक्रम की सफलता को अधिकारी निर्धारित दायित्वों का पूरी तन्मयता से निर्वहन करें। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सभी लोगों के मन में राष्ट्र प्रेम की भावना को जागृत करते हुए स्वतंत्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव उजागर करना है।