-
☰
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान में मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं ने किया स्वागत
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: शारदीय नवरात्र उपरांत चतुर्दशी के पावन अवसर पर श्री दुर्गा माता मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में मां भगवती की भव्य शोभायात्रा हर्षोल्लास, धूमधाम व श्रद्धा के साथ निकाली गई। इस दौरान आकर्षक झांकियों और बैंड-बाजों की मधुर धुनों पर
विस्तार
उत्तर प्रदेश: शारदीय नवरात्र उपरांत चतुर्दशी के पावन अवसर पर श्री दुर्गा माता मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में मां भगवती की भव्य शोभायात्रा हर्षोल्लास, धूमधाम व श्रद्धा के साथ निकाली गई। इस दौरान आकर्षक झांकियों और बैंड-बाजों की मधुर धुनों पर गूंजते भजनों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। शोभायात्रा का विधिवत शुभारंभ मौहल्ला कायस्थान स्थित श्री दुर्गा मंदिर प्रांगण से हुआ। मुख्य ज्योति प्रज्वलन व फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि कुलदीप बालियान, वरिष्ठ समाजसेवी रविंद्र चौधरी, राज्य मंत्री प्रतिनिधि व भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण चंद सैनी, डॉ. किरणपाल जगरौली, राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष विकास सैनी, वरिष्ठ भाजपा नेता साहब सिंह कोरी, भाजपा मंडल मंत्री बबली देवी तथा अमित सैनी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। अतिथियों ने मां दुर्गा के चरणों में शीश नवाकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। तत्पश्चात मां दुर्गा का मनोहर रथ भ्रमण के लिए रवाना हुआ। शोभायात्रा मौहल्ला कायस्थान से प्रारंभ होकर मौहल्ला दरवाजा कलां, गंगाराम, बाजार कलां, पीठ बाजार, दिल्ली रोड, मुख्य बाजार, मौहल्ला महाजनान व इकराम सहित विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। नगर भ्रमण के दौरान मार्ग में श्रद्धालुओं ने माता दुर्गा के मनोहर रथ एंव मनमोहक झांकियों पर पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का शानदार स्वागत किया। देर शाम तक भ्रमण उपरांत शोभायात्रा पुनः दुर्गा मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई, जहां विधिवत महाआरती के उपरांत श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में ट्रस्ट के प्रधान अमित सैनी, प्रबंधक अनुज चौधरी, जसवीर सैनी, किशोर सैनी, संदीप सैनी, योगेश पंवार तथा मास्टर सचिन कुमार सहित सभी ट्रस्ट के पदाधिकारीगण व श्रद्धालुगण मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश: आदिवासी अस्मिता और किसानों की जमीन बचाना हमारा मूल कर्तव्य: संदीप मिश्र
उत्तर प्रदेश: गंगा उत्सव-2026 के तहत मैराथन दौड़ और खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन
उत्तर प्रदेश: गोवंश तस्करी के गैंगस्टर एक्ट में बड़ी कार्रवाई, गैंग लीडर समेत चार गिरफ्तार
Husband murders wife: पति ने शक के आधार पर पत्नी को जलाया जिंदा, पेट्रोल डालकर लगाई आग
Karnataka Love Affair: मालिक की बेटी के साथ प्रेम प्रसंग का खौफ़नाक अंत, कर्मचारी की पीट-पीटकर हत्या