-
☰
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत छात्राओं को किया जागरूक, महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों से बचाव के बताए तरीके
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: थाना सीबीगंज पुलिस ने मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत मुकुन्द इंटरनेशनल स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्राओं को महिला सुरक्षा, अधिकारों और साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी। 24 अक्टूबर को आयोजित
विस्तार
उत्तर प्रदेश: थाना सीबीगंज पुलिस ने मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत मुकुन्द इंटरनेशनल स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्राओं को महिला सुरक्षा, अधिकारों और साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी। 24 अक्टूबर को आयोजित कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक अभियोजन राकेश कुमार मिश्रा, थाना प्रभारी विनोद सिंह और मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं को जागरूक किया। कार्यक्रम में छात्राओं को बताया गया कि किसी भी परेशानी या उत्पीड़न की स्थिति में चुप रहने के बजाय पुलिस की सहायता लें। उन्हें महिला सुरक्षा और आपातकालीन मदद के लिए 1090, 112, 181, 1098 और साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी गई। साथ ही शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया भी समझाई गई। सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल पर जोर देते हुए मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं को साइबर अपराधों के प्रति सतर्क करते हुए अनजान लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करने तथा ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय बताए। इस दौरान छात्राओं को हेल्पलाइन नंबरों और उपयोगी दिशा-निर्देशों वाली मिशन शक्ति डायरी भी वितरित की गई। कार्यक्रम में मिशन शक्ति टीम प्रभारी उपनिरीक्षक विमलेश सिंह, महिला हेड कांस्टेबल रविता भारती, महिला कांस्टेबल लवी चौहान, सुधा, कांस्टेबल अरविंद कुमार, अभियोजन अधिकारी, विद्यालय स्टाफ और छात्राएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को जागरूक, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना रहा।
उत्तर प्रदेश: आदिवासी अस्मिता और किसानों की जमीन बचाना हमारा मूल कर्तव्य: संदीप मिश्र
उत्तर प्रदेश: गंगा उत्सव-2026 के तहत मैराथन दौड़ और खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन
उत्तर प्रदेश: गोवंश तस्करी के गैंगस्टर एक्ट में बड़ी कार्रवाई, गैंग लीडर समेत चार गिरफ्तार
Husband murders wife: पति ने शक के आधार पर पत्नी को जलाया जिंदा, पेट्रोल डालकर लगाई आग
Karnataka Love Affair: मालिक की बेटी के साथ प्रेम प्रसंग का खौफ़नाक अंत, कर्मचारी की पीट-पीटकर हत्या