Contact for Advertisement 9919916171


छत्तीसगढ़: सूरजपुर में अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकथाम हेतु उड़नदस्ता दल गठित, 6 विकासखंडों में सख्त निगरानी

- Photo by : social media

छत्तीसगढ़  Published by: Prabhesh Mishra , Date: 17/04/2026 04:20:39 pm Share:
  • छत्तीसगढ़
  • Published by: Prabhesh Mishra ,
  • Date:
  • 17/04/2026 04:20:39 pm
Share:

संक्षेप

छत्तीसगढ़: अक्षय तृतीया (19 अप्रैल 2026) के अवसर पर बाल विवाह रोकने के लिए  कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन ने जिले के समस्त 6 विकासखंडों में उड़नदस्ता दलों का गठन किया है। बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के अंतर्गत 21 वर्ष से कम आयु के लड़के एवं 18 वर्ष से कम आ

विस्तार

छत्तीसगढ़: अक्षय तृतीया (19 अप्रैल 2026) के अवसर पर बाल विवाह रोकने के लिए  कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन ने जिले के समस्त 6 विकासखंडों में उड़नदस्ता दलों का गठन किया है। बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के अंतर्गत 21 वर्ष से कम आयु के लड़के एवं 18 वर्ष से कम आयु की लड़की का विवाह कानूनन प्रतिबंधित है। इसी के अनुपालन में ये दल अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहेंगे और सूचना प्राप्त होते ही संबंधित स्थान पर पहुंचकर बाल विवाह रोकना सुनिश्चित करेंगे। विकासखंडवार दलों का गठन सूरजपुर विकासखंड में तहसीलदार/नायब तहसीलदार सूरजपुर एवं लटोरी के नेतृत्व में दल गठित किया गया है, जिसमें परियोजना अधिकारी, थाना प्रभारी सूरजपुर एवं जयनगर, चौकी प्रभारी बसदेई व लटोरी, जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री मनोज जायसवाल, चाइल्ड लाइन सुपरवाइजर सुश्री रीता सिंह, सरपंच, सचिव एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल हैं।

रामानुजनगर विकासखंड में तहसीलदार/नायब तहसीलदार के नेतृत्व में परियोजना अधिकारी, थाना प्रभारी, संरक्षण अधिकारी श्री अखिलेश सिंह, चाइल्ड लाइन व केश वर्कर श्री प्रकाश राजवाड़े सहित क्षेत्र के सरपंच, सचिव एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दल में शामिल हैं। प्रेमनगर विकासखंड में तहसीलदार/नायब तहसीलदार के नेतृत्व में परियोजना अधिकारी, थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी तारा, सलका व तारकेश्वरपुर, संरक्षण अधिकारी सुश्री प्रियंका सिंह तथा आउटरिच वर्कर श्रीमती आरती राजवाड़े सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल हैं। ओडगी विकासखंड में तहसीलदार/नायब तहसीलदार के नेतृत्व में परियोजना अधिकारी, थाना प्रभारी ओडगी व चांदनी, चौकी प्रभारी कुदरगढ़, चाइल्ड लाइन काउंसलर श्री जनार्दन यादव, केश वर्कर यशोदा गुप्ता सहित क्षेत्र के सरपंच, सचिव एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दल में हैं।
                 
भैयाथान विकासखंड में तहसीलदार/नायब तहसीलदार के नेतृत्व में परियोजना अधिकारी, थाना प्रभारी भैयाथान, चौकी प्रभारी चेन्द्रा, सामाजिक कार्यकर्ता अंजनी साहू सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सम्मिलित हैं।  प्रतापुपर विकासखंड में तहसीलदार/नायब तहसीलदार के नेतृत्व में परियोजना अधिकारी, थाना प्रभारी प्रतापुपर, रमकोला व चंदौरा, चौकी प्रभारी रेवटी व खड़गवां, विधिक सह परिवीक्षा अधिकारी श्री अमित कुमार मारिया, चाइल्ड लाइन सुपरवाइजर श्री दिनेश यादव सहित क्षेत्र के सरपंच, सचिव एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल हैं। कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी क्षेत्र में बाल विवाह की सूचना मिलने पर उड़नदस्ता दल तत्काल स्थल पर पहुंचे और विवाह रुकवाना सुनिश्चित करे, जिससे जिले को बाल विवाह मुक्त बनाया जा सके।