Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: 17 सितंबर को लगेगा महा रक्तदान शिविर, लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Indresh Kumar Pandey , Date: 12/09/2026 10:26:23 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Indresh Kumar Pandey ,
  • Date:
  • 12/09/2026 10:26:23 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: म्योरपुर सोनभद्र प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर, बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) म्योरपुर परिसर में महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: म्योरपुर सोनभद्र प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर, बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) म्योरपुर परिसर में महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर की शुरुआत सुबह नौ बजे से होगी। शिविर के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही आम लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा। महा रक्तदान शिविर का आयोजन जिलाधिकारी सोनभद्र एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी के मार्गदर्शन और जिला स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। आयोजकों का प्रयास है कि अधिक से अधिक लोग शिविर में पहुंचकर स्वेच्छा से रक्तदान करें और इस सामाजिक अभियान में अपनी भागीदारी निभाएं।

सीएचसी म्योरपुर के अधीक्षक डॉ. शिशिर श्रीवास्तव ने क्षेत्रवासियों से रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महत्वपूर्ण और जीवनदायी कार्य है। दुर्घटना, गंभीर बीमारी, प्रसव अथवा अन्य चिकित्सकीय परिस्थितियों में मरीजों को समय पर रक्त की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में रक्तदान के माध्यम से किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने में मदद की जा सकती है।

उन्होंने कहा कि स्वस्थ एवं पात्र लोगों को आगे आकर रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान को लेकर लोगों के बीच व्याप्त कई भ्रांतियों को दूर करने और उन्हें इसके महत्व की जानकारी देने के लिए भी जागरूकता पर जोर दिया जा रहा है। आयोजकों ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे 17 सितंबर को सुबह नौ बजे सीएचसी म्योरपुर पहुंचकर रक्तदान अभियान में भाग लें। उनका संदेश है— “आइए, रक्तदान करें और जीवन बचाएं।”

Related News

 उत्तर प्रदेश: कुतुबशेर पुलिस ने शराब तस्कर को पकड़ा, हरियाणा मार्का देशी शराब की 6 बोतल बरामद

मध्य प्रदेश: संत शिरोमणि रविदास महाराज जी की कलश यात्रा पोरसा शहर में निकाली, जगह- जगह हुआ भव्य स्वागत 

मध्य प्रदेश: उसैथ घाट पर स्टीमर सेवा शुरू कराने की मांग, कांग्रेस ने CM मोहन यादव का फूंका पुतला 

छत्तीसगढ़: कोरबा में अडानी प्लांट के खिलाफ ग्रामीणों का मोर्चा, रोजगार और सुविधाओं की उठी मांग

मध्य प्रदेश: SC/ST मामले को लेकर समझाने गए अधेड़ की हत्या, लोहे की वस्तु से हमले का आरोप

मध्य प्रदेश: 17 सितंबर से ग्रामीण संपत्तियों की होगी रजिस्ट्री, अंबाह-पोरसा में पटवारियों को दिया प्रशिक्षण


Featured News