Contact for Advertisement 9919916171


 उत्तर प्रदेश: छात्रों की मौलिक रचनाओं से सजी 'नवोदय प्रभात' पत्रिका का हुआ अनावरण

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 04/08/2026 09:59:12 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 04/08/2026 09:59:12 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद सहारनपुर के पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने विद्यालय की वार्षिक पत्रिका ‘नवोदय प्रभात’ के दूसरे संस्करण का विधिवत विमोचन किया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद सहारनपुर के पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने विद्यालय की वार्षिक पत्रिका ‘नवोदय प्रभात’ के दूसरे संस्करण का विधिवत विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विद्यालय की वार्षिक पत्रिका केवल गतिविधियों का संकलन नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की रचनात्मक सोच, साहित्यिक अभिरुचि और बौद्धिक क्षमता को अभिव्यक्त करने का प्रभावी मंच है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रकाशन विद्यार्थियों को लेखन, चिंतन और सृजन की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यार्थियों में रचनात्मक लेखन और सृजनात्मक कौशल का विकास शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसी पत्रिकाएं विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाने के साथ-साथ विद्यालय की शैक्षणिक, सांस्कृतिक और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों का दस्तावेज भी बनती हैं। उन्होंने पत्रिका के संपादन और प्रकाशन से जुड़े सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार गौतम ने बताया कि ‘नवोदय प्रभात’ का यह दूसरा संस्करण है, जिसमें कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं की मौलिक रचनाओं, शिक्षकों के लेखों तथा विद्यालय की विभिन्न उपलब्धियों और गतिविधियों को स्थान दिया गया है। उन्होंने कहा कि पत्रिका विद्यार्थियों की सृजनशीलता, अभिव्यक्ति क्षमता और साहित्यिक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

कार्यक्रम के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सलिल कुमार पटेल, उपप्राचार्य अंजली ध्यानी, पत्रिका के संपादक धर्मेन्द्र, कार्यालय अधीक्षक हरीश चंद्र, छात्र प्रतिनिधि मास्टर विमल वैदिक, कुमारी आयुषी पवार तथा सुश्री नाहिद सहित विद्यालय परिवार के शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने पत्रिका के प्रकाशन को विद्यालय की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए इसके नियमित प्रकाशन की सराहना की।

Related News

उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, झांकियों ने मोहा मन

उत्तर प्रदेश: भजनों और जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, जगरौली में श्रद्धा के साथ मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव

उत्तर प्रदेश: गंगा-यमुना उफान पर, प्रयागराज में बिगड़े हालात, लेटे हनुमान मंदिर पूरी तरह हुआ जलमग्न  

हरियाणा: हिसार पुलिस का नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान जारी, 15 नशा पीड़ितों को उपचार से जोड़ा

हरियाणा: हिसार के रेड स्क्वेयर मार्केट में सफाई अभियान, पुलिस की पहल पर हटाए गए कूड़े के ढेर

गुजरात: करनाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर गिरफ्तार, दो चोरीशुदा मोटरसाइकिल हुई बरामद


Featured News