-
☰
उत्तर प्रदेश: योगी सरकार के फैसले पर घुमंतू समाज ने जताया आभार, कैप्टन सुभाष जोगी का हुआ स्वागत
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर मंगलवार चार जुलाई को रेलवे स्टेशन सहारनपुर पहुंचने पर (जोगी) घुमंतू समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन सुभाष जोगी जी का सभी घुमंतू समाज के कार्यकर्ताओं द्वारा जयकारों के साथ फूल-मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर मंगलवार चार जुलाई को रेलवे स्टेशन सहारनपुर पहुंचने पर (जोगी) घुमंतू समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन सुभाष जोगी जी का सभी घुमंतू समाज के कार्यकर्ताओं द्वारा जयकारों के साथ फूल-मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। अवगत कराना है की उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी ने जो घुमंतू समाज बोर्ड का गठन किया है। उसी सराहनीय कार्य के उपलक्ष में उनको धन्यवाद देने के लिए आज बड़ी तादाद में कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के साथ लखनऊ पहुंचने की तैयारी में हैं। जोगी समाज के प्रदेश सचिव महंत राजेश जोगी रामपुर मनिहारान ने बताया कि हमारे समाज कल्याण मंत्री माननीय असीम अरुण जी के अथक प्रयास से घमंतु समाज बोर्ड का गठन किया गया है, और इस समाज कल्याण कारी कार्य में राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन सुभाष जोगी जी ने रात दिन कडी मेहनत की है। काफी बड़ी-बड़ी रैलियां की गई, इस कार्य की सफलता पर घुमंतू जोगी समाज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को धन्यवाद देता है। इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री राकेश जोगी जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिव कुमार जी ग्राम फुगाना, राष्ट्रीय संरक्षक रमेश जी ग्राम खरड, जिला अध्यक्ष बागपत रमेश जी, जाहिद जोगी जी, सोनू बंजारा जी, प्रदेश सचिव महंत राजेश जोगी, धर्मेंद्र जी, सुधीर कुमार जी, मदनपाल जी, मांगेराम जी, महिपाल जी, पप्पू जी ग्राम कुंडी रायपुर, राष्ट्रीय प्रचार प्रसार मंत्री शशि भूषण प्रधान जी, शिवम प्रधान जी जैसलमेर, मदन सिंह जी, सतपाल जी, रविंद्र कुमार जी, जनेश्वर जी, सत्येंद्र जी, हरेंद्र जी, सतीश कुमार जी, नरेश चंद जी, सुरेश पाल जी, डॉक्टर महेश जी,अशोक प्रधान आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
बिहार: अमदाबाद में जुलूस-ए-मोहम्मदी की धूम, बड़ी संख्या में लोगों ने लिया हिस्सा
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में 30 अगस्त से होगी जनजागरण यात्रा, उठेंगी समानता और न्याय की मांगें
उत्तर प्रदेश: सोनभद्र में एक सप्ताह में भरेंगे सड़कों के गड्ढे, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
उत्तर प्रदेश: सोनभद्र में सड़क सुरक्षा पर सख्ती, एक सप्ताह में सभी गड्ढे भरने के डीएम ने दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश: लेखपाल संघ का द्विवार्षिक चुनाव निर्विरोध संपन्न, अनुज कुमार बने अध्यक्ष
उत्तर प्रदेश: बारिश बनी मुसीबत, कोरांव में कच्चा मकान ढहा, दहशत में परिवार