-
☰
उत्तर प्रदेश: सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने को लेकर पुलिस प्रशासन का व्यापक फ्लैग मार्च अभियान हुआ तेज
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सहारनपुर ने बृहस्पतिवार 14 मई को भारी पुलिस बल के साथ महानगर के अनकों क्षेत्रों में संयुक्त फ्लैग मार्च एवं पैदल गश्त की।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सहारनपुर ने बृहस्पतिवार 14 मई को भारी पुलिस बल के साथ महानगर के अनकों क्षेत्रों में संयुक्त फ्लैग मार्च एवं पैदल गश्त की। फ्लैग मार्च के दौरान थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, व्यस्त चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों का गहन निरीक्षण भी किया गया।अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आमजन से संवाद स्थापित किया और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही यातायात व्यवस्था का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को यातायात संचालन को और अधिक सुचारू एवं व्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने बताया कि जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में भी राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में लगातार फ्लैग मार्च एवं सघन गश्त अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजन में पुलिस विभाग के प्रति सुरक्षा एवं विश्वास की भावना को मजबूत करना, असामाजिक एवं अराजक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा त्योहारों को आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ संपन्न कराना है। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की कि किसी भी प्रकार की भ्रामक अथवा अपुष्ट सूचना एवं अफवाहों पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर तथ्यहीन सामग्री प्रसारित करने से बचें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस को देने की अपील भी की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सहारनपुर माननीय अभिनंदन सिंह ने कहा कि जनपद पुलिस शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
उत्तर प्रदेश: हैलट अस्पताल के आसपास चला अतिक्रमण हटाओ अभियान हुआ शुरू, 72 वाहनों के चालान व 3 सीज
उत्तर प्रदेश: मेधावी छात्रों के सम्मान से गूंज उठा एमटीएस पब्लिक स्कूल, सफलता पर मनाया जश्न
हरियाणा: हरियाणा पावर कॉरपोरेशन कर्मचारी यूनियन के चुनाव हुए सम्पन्न, नई कार्यकारिणी हुई गठित
राजस्थान: उपस्वास्थ्य केन्द्र की जमीन से अतिक्रमण हटाया गया, निर्माण का रास्ता हुआ साफ
राजस्थान: श्री आदिनाथ दिगंबर जैन नसिया में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया धार्मिक महोत्सव