Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: शिक्षा चौपाल का हुआ आयोजन, बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन 
 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Kumar Yadav , Date: 21/04/2026 05:09:20 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Kumar Yadav ,
  • Date:
  • 21/04/2026 05:09:20 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मंगलवार को औरास विकास खण्ड क्षेत्र के अंतर्गत नंदोली न्याय पंचायत के उच्च प्राथमिक विद्यालय नन्दौली मे शिक्षा चौपाल का भव्य आयोजन किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मंगलवार को औरास विकास खण्ड क्षेत्र के अंतर्गत नंदोली न्याय पंचायत के उच्च प्राथमिक विद्यालय नन्दौली मे शिक्षा चौपाल का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में औरास विकास खण्ड के खंड शिक्षा अधिकारी श्री संजय कुमार शुक्ला की  गौरवपूर्ण उपस्थिति के साथ साथ सभी ARP श्रीमती पूनम सिंह, श्रीमतीअंजू रंजना, श्रीमती शिखा सिंह,राममिलन आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर सरस्वती प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर व दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। नन्दौली के समस्त विद्यलायों के बच्चों ने व कंपोजिट कबरोई के बच्चों ने शिक्षा की दुकान लघु नाटिका व नारी सशक्तिकरण नृत्य सम्बन्धी रंगारंग सांस्कृतिक  कार्यक्रम का प्रस्तुतीकरण कर सभी का मन मोह लिया। श्रीमान संजय शुक्ला ने अपने शैक्षिक उद्बोधन मे स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत नवीन नामांकन पर विशेष जोर देते हुवे समस्त ग्रामीण अभिभावकों को नवीन नामांकन हेतु प्रेरित किया।

 

तत्पश्चात विभिन्न शैक्षिक निःशुल्क योजनाओं व DBT के अंतर्गत ड्रेस, किताबें, जूता, मोजा, टाई, बेल्ट,MDM, दूध, फल,व कंप्यूटर लैब आदि से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं के विषय मे जानकारी प्रदान कर छात्रों की नियमित उपस्थिति पर विशेष जोर दिया। इसके पश्चात ग्राम प्रधान श्री जसकरन जी से आग्रह किया कि अपनी ग्राम सभा के समस्त बच्चों का विद्यालय मे नव प्रवेश कराने मे सहयोग प्रदान करें व शैक्षिक वस्तुवों जैसे कॉपी पेन आदि की व्यवस्था करवा कर बच्चों के शैक्षिक आभावों को दूर कर पुण्य के भागीदारी बन सकते और कहा कि शिक्षा ही समाज की नीव है शिक्षा के द्वारा ही बच्चों व समाज का बौद्धिक शैक्षिक विकास संभव है। मौजूदा ARP गणों ने भी अपने अपने तरीके से शैक्षिक गुणवत्ता संवर्धन व्याख्यान द्वारा बच्चों के अंदर शैक्षिक रक्त संचार के प्रवाह को गति देने का प्रयास किया। 


कंपोजिट कबरोई के शिक्षक व जिला कोषाध्यक्ष राकेश कुमार बघेल ने भी अपने सम्बोधन मे कहा की शिक्षक की गोद मे प्रलय व निर्माण पलते है। राष्ट्र निर्माण मे शिक्षक समाज का अहम योगदान रहा है जिससे कि शिक्षक व सामाज के सामूहिक प्रयास व सहयोग से ही शुद्रण बनाया जा सकता है!शिक्षा के प्रति जागरूक होना पड़ेगा। संकुल प्रभारी श्री अनन्त पाण्डेय  द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी महोदय श्री संजय शुक्ला को रामदरबार फोटो फ्रेम भेट कर सम्मानित किया गया एवं आए हुए समस्त ARP को डायरी पेन भेट कर सम्मानित किया। शिक्षा चौपाल कार्यक्रम मे smc अध्यक्ष व ग्रामप्रधान जसकरन की महत्वपूर्ण उपस्थिति के साथ भारी संख्या मे अभिभावक व शिक्षकों में नरेन्द्र सिंह,अर्चना सिंह,कल्पना गौतम संजय दास,करुणा दीक्षित,सुरुचि सिंह दिव्या, ममता जमील, विकाश सिंह, करुणा, दीक्षित, नीतू राठौर,अभिषेक सिंह, दिव्यांश, नीतू सिंह संदीप सिंह आदि प्रमुख रूप से विद्यमान रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री अनन्त पाण्डेय जी द्वारा किया गया।

आए हुए समस्त बच्चों को खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री संजय शुक्ला जी ने प्रथम, द्वितीय, एवं त्रितीय को स्थान प्राप्त समस्त बच्चों को मैडल पहनाकर सम्मानित किया विज्ञान इसपायर्ड एवॉर्ड चयनित कपोजिट कबरोई कक्षा 8 के छात्र सरोज को विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया तथा सभी के लिए जलपान के साथ साथ खान पान की भी व्यवस्था संकुल प्रभारी/ प्रधान शिक्षक श्री अनन्त पाण्डेय जी द्वारा की गई।