Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: टीएमसी प्रवक्ता का दावा, ममता बनर्जी फिर बनाएंगी सरकार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , Date: 01/04/2026 04:50:20 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Maurya ,
  • Date:
  • 01/04/2026 04:50:20 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मीरजापुर के विंध्याचल धाम में बुधवार को अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के प्रवक्ता विजय उपाध्याय ने मां विंध्यवासिनी देवी मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मीरजापुर के विंध्याचल धाम में बुधवार को अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के प्रवक्ता विजय उपाध्याय ने मां विंध्यवासिनी देवी मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने बड़ा राजनीतिक दावा करते हुए कहा कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी इस बार पश्चिम बंगाल में 235 से अधिक सीटें जीतकर फिर से सरकार बनाएगी। उन्होंने विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा इस बार 50 सीटों के आसपास सिमट जाएगी और पिछली बार का “200 पार” का नारा भी पूरा नहीं हो सका था। विजय उपाध्याय ने यह भी कहा कि ममता बनर्जी को राज्य की जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है। साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि पार्टी ने ममता बनर्जी को सखु विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने आगे बताया कि नामांकन प्रक्रिया के तहत वे काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन भी करेंगे।