Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: दो युवतियों के हुवा अपहरण, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ FIR करी दर्ज 
 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Abhay , Date: 01/04/2026 01:47:09 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Abhay ,
  • Date:
  • 01/04/2026 01:47:09 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर में दो युवतियों के लापता होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो युवक इन युवतियों को बहला-फुसलाकर भगा ले गए हैं।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर में दो युवतियों के लापता होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो युवक इन युवतियों को बहला-फुसलाकर भगा ले गए हैं। परिजनों का कहना है कि युवतियां अपने साथ घर से नकदी और जेवर भी ले गई हैं। दोनों मामलों में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहला मामला चौक कोतवाली क्षेत्र का है। यहां की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी 18 वर्षीय बेटी, जो इंटर की छात्रा है, 24 मार्च को लापता हो गई। आरोप है कि पड़ोस का रहने वाला अमित ठाकुर उर्फ कल्लू उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया। बेटी घर में रखे जेवर भी अपने साथ ले गई है।

पीड़िता ने बताया कि जब वह बेटी की जानकारी के लिए आरोपी के घर गईं, तो उसके परिवार ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में अमित ठाकुर उर्फ कल्लू, निरालेदीन और दीपू ठाकुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।दूसरी घटना थाना सदर बाजार क्षेत्र की है। यहां एक पिता ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी 19 वर्षीय बेटी को गदियाना चुंगी गौटिया का रहने वाला अजय पाल बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। बेटी अपने साथ घर से बीस हजार रुपये नकद, कानों की झुमकी और सोने का मंगलसूत्र ले गई है। पीड़ित पिता ने आरोप लगाया है कि बेटी को भगाने में आरोपी अजय पाल के परिवार का भी हाथ है। उन्होंने पुलिस से बेटी को बरामद करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने इस मामले में अजय पाल, मुकेश पाल और विपिन पाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।