Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: बारिश-ओलावृष्टि से गेहूं की फसल हुई बर्बाद, किसानों की खेती संकट में 
 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदे  Published by: Suraj Maurya , Date: 09/04/2026 10:47:03 am Share:
  • उत्तर प्रदे
  • Published by: Suraj Maurya ,
  • Date:
  • 09/04/2026 10:47:03 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर जनपद के छानबे क्षेत्र में लगातार कई दिनों से हो रही बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर जनपद के छानबे क्षेत्र में लगातार कई दिनों से हो रही बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। खेतों में लहलहाती गेहूं की फसल अब बर्बादी की तस्वीर बन चुकी है। इस प्राकृतिक आपदा ने किसानों की कमर तोड़ दी है और उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा कर दिया है। स्थानीय पत्रकारों ने जब प्रभावित गांवों का दौरा किया, तो खेतों में बिछी फसल और मायूस चेहरों ने हालात की गंभीरता बयां कर दी। किसानों ने बताया कि फसल कटाई के बिल्कुल करीब थी, लेकिन अचानक बदले मौसम ने सारी मेहनत पर पानी फेर दिया।

किसान हुमायूं ने दर्द भरी आवाज़ में कहा- "हमने दिन-रात मेहनत करके फसल तैयार की थी, लेकिन लगातार बारिश और ओलावृष्टि ने सब कुछ बर्बाद कर दिया। अब समझ नहीं आ रहा कि परिवार का खर्च कैसे चलेगा।" छानबे क्षेत्र के कई गांवों में यही स्थिति देखने को मिल रही है। खेतों में पानी भर गया है, जिससे गेहूं की बालियां सड़ने लगी हैं और उत्पादन पर गंभीर असर पड़ा है। किसानों का कहना है कि अगर जल्द ही प्रशासन द्वारा सर्वे कर मुआवजा नहीं दिया गया, तो उनके सामने रोज़ी-रोटी का संकट गहरा सकता है। उन्होंने सरकार से तत्काल राहत पैकेज और फसल बीमा का लाभ दिलाने की मांग की है।