-
☰
बिहार: बैरिया वार्ड-13 में संगठन को मजबूत करने को लेकर बैठक हुई आयोजित
- Photo by :
संक्षेप
बिहार, बैरिया: बैरिया प्रखंड के बगही बघम्बरपुर पंचायत के वार्ड नंबर-13 में संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन से जुड़े पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
विस्तार
बिहार, बैरिया: बैरिया प्रखंड के बगही बघम्बरपुर पंचायत के वार्ड नंबर-13 में संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन से जुड़े पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में वरिष्ठ नेता ई. प्रिय रंजन कुशवाहा, प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना कुशवाहा, युवा प्रखंड अध्यक्ष बुलेट कुमार, अंबेडकर मंच अध्यक्ष रमेश कुमार, बेबसाइक प्रखंड अध्यक्ष राहुल कुमार एवं महामंत्री शैलेश चौधरी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने, अधिक से अधिक युवाओं एवं कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने तथा क्षेत्र से जुड़े जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर जोर दिया गया। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई और आगामी दिनों में सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर रक्षाबंधन पर्व के मौके पर जनपद पुलिस पूरी तरह अलर्ट
उत्तर प्रदेश: अंबेहटा में रक्षाबंधन पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर सड़क विकास कार्यों का नगर विधायक राजीव गुंबर ने किया शुभारंभ
हरियाणा:नशा छोड़ने की राह पर कदम बढ़ा रहे युवाओं का हाथ थाम रही हिसार पुलिस
गुजरात: ITI हांसी व महिला आईटीआई में नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित