Contact for Advertisement 9919916171


बिहार: रबी महोत्सव में मुखिया जनप्रतिनिधियों की अनदेखी पर मुखिया संघ नाराज, कृषि पदाधिकारी पर सूचना नहीं देने का आरोप

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Dilip Kumar , Date: 26/10/2026 01:24:16 pm Share:
  • बिहार
  • Published by: Dilip Kumar ,
  • Date:
  • 26/10/2026 01:24:16 pm
Share:

संक्षेप

बिहार: प्रखंड मुख्यालय में आयोजित रबी महोत्सव में मुखिया जनप्रतिनिधियों को शामिल नहीं किए जाने को लेकर मुखिया संघ ने नाराजगी जताई है। मुखिया संघ के अध्यक्ष अनुप लाल यादव ने कृषि विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते

विस्तार

बिहार: प्रखंड मुख्यालय में आयोजित रबी महोत्सव में मुखिया जनप्रतिनिधियों को शामिल नहीं किए जाने को लेकर मुखिया संघ ने नाराजगी जताई है। मुखिया संघ के अध्यक्ष अनुप लाल यादव ने कृषि विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि कृषि पदाधिकारी की ओर से उन्हें कार्यक्रम की कोई जानकारी नहीं दी गई। इस कारण पंचायत के जनप्रतिनिधि महोत्सव में शामिल नहीं हो सके।मुखिया संघ अध्यक्ष ने कहा कि कृषि से जुड़े कार्यक्रमों में पंचायत प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। किसानों तक सरकारी योजनाओं और कृषि संबंधी जानकारियों को पहुंचाने में मुखिया जनप्रतिनिधि सहयोग करते हैं। 

इसके बावजूद रबी महोत्सव जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम में उन्हें सूचना नहीं देना उचित नहीं है।वहीं, मुखिया अफरोज नय्यर ने भी इस मामले पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों को जानकारी देकर उनकी सहभागिता सुनिश्चित की जानी चाहिए।मुखिया संघ ने कृषि विभाग से भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों की पूर्व सूचना जनप्रतिनिधियों को देने तथा उन्हें सम्मानपूर्वक शामिल करने की मांग की है।

Related News

उत्तर प्रदेश: रेणुकूट बस अड्डे पर अतिक्रमण और गंदगी का बोलबाला, बदहाल व्यवस्था के बीच सफर करने को मजबूर यात्री

उत्तर प्रदेश: सोनभद्र में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 225 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ

उत्तर प्रदेश: सोनभद्र में पंचगव्य से दीपक और मूर्तियां बना रहीं महिलाएं, 20 हजार दीपकों का मिला ऑर्डर

उत्तर प्रदेश: त्योहारों से पहले सहारनपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में पैदल गश्त और सघन चेकिंग अभियान हुआ तेज

उत्तर प्रदेश: 16 नवंबर से जनगणना का दूसरा चरण, 30 नवंबर तक घर बैठे कर सकेंगे स्वगणना

उत्तर प्रदेश: वाल्मीकि प्रकटोत्सव में शामिल हुए विधायक राजीव गुंबर, महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों को अपनाने का दिया संदेश


Featured News