Contact for Advertisement 9919916171


छत्तीसगढ़: खिलाड़ियों के लिए बड़ा मंच, 21 दिवसीय कैंप में निखरेगा खिलाडियों का हुनर

- Photo by : social media

छत्तीसगढ़  Published by: Prabhesh Mishra , Date: 08/05/2026 03:29:07 pm Share:
  • छत्तीसगढ़
  • Published by: Prabhesh Mishra ,
  • Date:
  • 08/05/2026 03:29:07 pm
Share:

संक्षेप

छत्तीसगढ़: कल्याण विभाग सूरजपुर के संयुक्त तत्वावधान में 21 दिवसीय जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर 2026 का आयोजन किया जा रहा है।

विस्तार

छत्तीसगढ़: कल्याण विभाग सूरजपुर के संयुक्त तत्वावधान में 21 दिवसीय जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर दिनांक 08 मई 2026 से 28 मई 2026 तक संचालित होगा, जिसमें जिले के नन्हे खिलाड़ियों को निःशुल्क खेल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

डिप्टी कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई तैयारी बैठक

कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार डिप्टी कलेक्टर श्री रमेश कुमार मोर की अध्यक्षता में दिनांक 30 अप्रैल 2026 को जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के समस्त खेल संघों के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे तथा सर्वसम्मति से 21 दिवसीय शिविर के सफल आयोजन का निर्णय लिया गया। बैठक में शिविर की रूपरेखा, खेल विधाओं के चयन, प्रशिक्षकों की नियुक्ति एवं पंजीयन प्रक्रिया पर विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

10 खेल विधाओं में दिया जाएगा प्रशिक्षण

ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में कुल 10 खेल विधाओं का प्रशिक्षण अनुभवी प्रशिक्षकों एवं व्यायाम शिक्षकों के मार्गदर्शन में दिया जाएगा। इन विधाओं में वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, फुटबॉल, ताइक्वांडो, वुशू, कराटे, बैडमिंटन, एथलेटिक्स एवं स्विमिंग शामिल हैं। शिविर में 10 से 17 वर्ष आयु वर्ग के जूनियर बालक एवं बालिका प्रतिभागी भाग ले सकेंगे।

08 मई तक होगा पंजीयन, संबंधित कोच से करें संपर्क

समस्त इच्छुक प्रतिभागियों को अपना पंजीयन दिनांक 08 मई 2026 तक खेल एवं युवा कल्याण कार्यालय सूरजपुर में अथवा अपने-अपने खेल विधा के कोच के पास जमा करना होगा। पंजीयन फॉर्म के साथ एक पासपोर्ट साइज फोटो एवं आधार कार्ड की छायाप्रति अनिवार्य रूप से संलग्न करनी होगी।

विधावार प्रशिक्षकों के संपर्क नंबर

पंजीयन एवं प्रशिक्षण संबंधी जानकारी हेतु प्रतिभागी संबंधित खेल विधा के कोच से सीधे संपर्क कर सकते हैं - वॉलीबॉल कोच श्री राजनाथ गुप्ता - मोबाइल नंबर 8770996414, एथलेटिक्स कोच श्री नरेश कुशवाहा - मोबाइल नंबर 8225981488, खो-खो कोच श्री बालेन्द्र साहू - मोबाइल नंबर 8878212029, स्विमिंग कोच श्री वेद कुमार - मोबाइल नंबर 7089813885, फुटबॉल कोच श्री रामबहादुर लामा - मोबाइल नंबर 9424254151, ताइक्वांडो कोच श्री आकाश सोनवानी - मोबाइल नंबर 8717922101, बैडमिंटन कोच श्री प्रिंस - मोबाइल नंबर 8103711218, वुशू कोच श्री लालजी यादव - मोबाइल नंबर 6267481750, कराटे कोच श्री निमेश - मोबाइल नंबर 9827825090 तथा कबड्डी कोच श्री सहदेव रवि - मोबाइल नंबर 6263774962 पर संपर्क किया जा सकता है। अधिक जानकारी हेतु प्रतिभागी कार्यालयीन समय में खेल एवं युवा कल्याण कार्यालय सूरजपुर के संपर्क नंबर 8319330487 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी होंगे सम्मानित

समापन समारोह के अवसर पर समस्त खेल विधाओं के ऐसे प्रतिभागी जिन्होंने पूरे प्रशिक्षण शिविर के दौरान अनुशासन में रहकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, उन्हें मंच के माध्यम से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही शिविर में भाग लेने वाले समस्त प्रतिभागियों एवं ऑफिशियल्स को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

युवा प्रतिभाओं के लिए सुनहरा अवसर

जिला प्रशासन ने जिले के अभिभावकों एवं युवाओं से अपील की है कि वे इस सुनहरे अवसर का अधिकाधिक लाभ उठाएं और अपने बच्चों को निःशुल्क खेल प्रशिक्षण शिविर में पंजीयन कराकर उनकी छिपी हुई प्रतिभा को निखारने में सहयोग प्रदान करें। यह शिविर जिले में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने तथा भविष्य के राष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।