Contact for Advertisement 9919916171


छत्तीसगढ़: जिला चिकित्सालय सूरजपुर में आज ‘‘रक्तदान महादान‘‘ शिविर का किया गया आयोजन

- Photo by : social media

छत्तीसगढ़  Published by: Prabhesh Mishra , Date: 01/04/2026 05:36:42 pm Share:
  • छत्तीसगढ़
  • Published by: Prabhesh Mishra ,
  • Date:
  • 01/04/2026 05:36:42 pm
Share:

संक्षेप

छत्तीसगढ़: सूरजपुर जिला कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के निर्देशन में आज जिला चिकित्सालय में ‘‘रक्तदान महादान‘‘ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोंजन किया गया जो जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवन रक्षक साबित होगा।

विस्तार

छत्तीसगढ़: सूरजपुर जिला कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के निर्देशन में आज जिला चिकित्सालय में ‘‘रक्तदान महादान‘‘ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोंजन किया गया जो जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवन रक्षक साबित होगा। इसी क्रम में ‘‘रक्तदान महादान‘‘ को सार्थक करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कपिल देव पैकरा ने अपने जन्म दिवस पर रक्तदान किया। इसके साथ-साथ जिले के स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारियों ने इस रक्तदान शिविर में जरूरतमंद हेतु रक्तदान किया। उक्त शिविर में सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. अजय मरकाम, जिला आवासीय चिकित्सक डॉ. राजेश पैकरा, जिला कार्यक्रम समन्वयक क्षय उन्मूलन पिलेश्वर नवरंगे, जितेन्द्र दुबे, आकाश दास, योगेन्द्र साहू एवं अभिषेक ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।