-
☰
छत्तीसगढ़: उचित मूल्य दुकान संचालकों की बैठक, eKYC और राशन वितरण पर दिए निर्देश
- Photo by : social media
संक्षेप
छत्तीसगढ़: सूरजपुर जनपद सभाकक्ष सूरजपुर में आज सूरजपुर विकासखंड के समस्त उचित मूल्य दुकान संचालकों की बैठक आयोजित की गई।
विस्तार
छत्तीसगढ़: सूरजपुर जनपद सभाकक्ष सूरजपुर में आज सूरजपुर विकासखंड के समस्त उचित मूल्य दुकान संचालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राशन वितरण व्यवस्था को सुदृढ़ करने, लंबित कार्यों को समयबद्ध पूर्ण करने तथा हितग्राहियों को बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने के संबंध में विस्तृत निर्देश दिए गए। बैठक में दुकान संचालकों को निर्देशित किया गया कि सभी हितग्राहियों का लंबित eKYC शीघ्र पूर्ण किया जाए। इस हेतु गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध "मेरा ई-केवाईसी" ऐप के माध्यम से हितग्राहियों को स्वयं eKYC करने के लिए प्रेरित करने के भी निर्देश दिए गए। साथ ही जनवरी एवं फरवरी माह की लंबित डी.ओ. राशि अविलंब जमा कराने को कहा गया। मार्च वितरण एवं चावल उत्सव दुकान संचालकों को मार्च माह का राशन वितरण 20 तारीख तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही प्रत्येक माह की 7 तारीख को "चावल उत्सव" आयोजित करने तथा आगामी 3 माह के लिए एकमुश्त भंडारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। मृत हितग्राहियों की सूची प्रस्तुत करें बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि दुकान संचालक अपने क्षेत्र के मृत हितग्राहियों के नाम की सूची शीघ्र प्रस्तुत करें, ताकि राशन कार्ड से उनके नाम की विधिवत कटौती की जा सके और वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे। दुकान संचालकों को निर्देश दिया गया कि एक सप्ताह के भीतर अपनी दुकानों में साफ-सफाई, पेयजल की व्यवस्था तथा हितग्राहियों के लिए मूलभूत जानकारी का प्रदर्शन (डिस्प्ले बोर्ड) सुनिश्चित किया जाए, जिससे हितग्राहियों को उनके अधिकारों और सुविधाओं की जानकारी सहजता से प्राप्त हो सके।
बैठक में विकासखंड सूरजपुर के समस्त उचित मूल्य दुकान संचालक उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़: 19 से 28 मार्च तक श्रीराम प्रकटोत्सव कथा व भव्य शोभा यात्रा का किया गया आयोजन
छत्तीसगढ़: ‘अंगना मां शिक्षा’ कार्यक्रम का उन्मुखीकरण, स्मार्ट माताओं को दिया प्रशिक्षण
गुजरात: ऑनर किलिंग का खुलासा, युवती के पिता-भांजे ने प्रेमी जोड़े की हत्या कर शव कुएं में फेंका
छत्तीसगढ़: अवैध LPG गैस भंडारण पर कार्रवाई, 35 सिलेंडर किए गए जब्त
राजस्थान: बोडीगामा छोटा स्कूल में 9वीं की 11 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल