Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: मां जानकी सुन्दरकाण्ड मंडली ने विद्यालय उद्घाटन समारोह में बनाया भक्तिमय माहौल

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Yogendra Kumar , Date: 14/03/2026 01:27:21 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Yogendra Kumar ,
  • Date:
  • 14/03/2026 01:27:21 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सुन्दरकाण्ड में आस-पास के सैंकड़ों लोगों ने भाग लिया। मानस मर्मज्ञ संजीत  जी के 'माँ जानकी सुन्दरकाण्ड मण्डली' ने अपने गायन की अद्भुत शैली से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। स्कुल के निदेशक राकेश पाण्डेय ने बताया की आज इस पावन घड़ी में विद्यालय का उद्घाटन समारोह तथा सुन्दरकाण्ड का  आयोजन मेरे लिए जीवन का अद्भुत क्षण है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सुन्दरकाण्ड में आस-पास के सैंकड़ों लोगों ने भाग लिया। मानस मर्मज्ञ संजीत  जी के 'माँ जानकी सुन्दरकाण्ड मण्डली' ने अपने गायन की अद्भुत शैली से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। स्कुल के निदेशक राकेश पाण्डेय ने बताया की आज इस पावन घड़ी में विद्यालय का उद्घाटन समारोह तथा सुन्दरकाण्ड का  आयोजन मेरे लिए जीवन का अद्भुत क्षण है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथी के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता व एस०एस० इण्टरनेशनल स्कुल के संस्थापक श्रीमान देवेन्द्र यादव जी तथा विशिष्ठ अतिथी के रूप में स्थानीय सभासद श्री संजीव गिरी जी रहे  । अपने प्रेरक मार्गदर्शन में श्री देवेन्द्र यादव जी ने  बताया की विद्यालय को कभी भी व्यवसाय की दृष्टी से नहीं देखना चाहिए ये विद्या का मन्दिर है बच्चों के आधुनिक तथा बुनियादी शिक्षा, कौशल विकास एवं विद्यालय के कुशल प्रबंधन व प्रशिक्षित शिक्षक का होना विद्यालय एवं विद्यार्थी के प्रगति के कारक होते हैं। कार्यक्रम में  कुलदीप,आकाश, अंकित,गौतम झा, कर्दम जी, कुमार सर, श्री हरेश्वर पाण्डेय जी की सत्संग मंडली तथा काफी संख्या में मातृशक्ति की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का समापन संजीत मिश्रा के मंडली द्वारा मर्यादा  पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी की आरती 'मुदित मन आरती सिया रघुबर की' से हुआ ततपश्चात प्रसाद वितरण व भंडारा हुआ।