Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: गगहा में गैस सिलेंडर के लिए उमड़ी भारी भीड़, एसडीएम बांसगांव ने संभाला मोर्चा

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Omprakash Tiwari , Date: 14/03/2026 01:33:24 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Omprakash Tiwari ,
  • Date:
  • 14/03/2026 01:33:24 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: गोरखपुर गगहा क्षेत्र की अमर शहीद जे.के.सी. गैस एजेंसी, मेहदीया राजपुर पर शनिवार को रसोई गैस सिलेंडर लेने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: गोरखपुर गगहा क्षेत्र की अमर शहीद जे.के.सी. गैस एजेंसी, मेहदीया राजपुर पर शनिवार को रसोई गैस सिलेंडर लेने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। एजेंसी पर उपलब्ध करीब 300 सिलेंडरों के मुकाबले दो हजार से अधिक उपभोक्ताओं की मांग पहुंचने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थिति की सूचना मिलते ही एसडीएम बांसगांव प्रदीप सिंह मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने गैस एजेंसी पर सिलेंडरों की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए अपनी देखरेख में शांतिपूर्ण तरीके से वितरण कार्य शुरू कराया। पुलिस की मौजूदगी में उपभोक्ताओं को व्यवस्थित रूप से सिलेंडर दिए गए। एसडीएम ने मौके पर मौजूद लोगों से बातचीत कर उन्हें धैर्य बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में एजेंसी पर 300 से अधिक सिलेंडर उपलब्ध हैं, लेकिन मांग अधिक होने के कारण भीड़ बढ़ गई है।


उन्होंने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है, गैस सिलेंडरों की आपूर्ति प्रतिदिन होती रहेगी। उपभोक्ता पहले आवेदन करें और मोबाइल पर वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) प्राप्त होने के बाद ही एजेंसी पर पहुंचें। जिन उपभोक्ताओं का केवाईसी अपडेट है और जिन्हें ओटीपी मिल रहा है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अनावश्यक भीड़ न लगाएं और निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए ही सिलेंडर प्राप्त करें, ताकि वितरण व्यवस्था सुचारु रूप से चल सके।