Contact for Advertisement 9919916171


छत्तीसगढ़: संकुल प्राचारकों की समीक्षा बैठक, अपार आईडी निर्माण और रेमेडियल टीचिंग पर कड़ा निर्देश

- Photo by : social media

छत्तीसगढ़  Published by: Prabhesh Mishra , Date: 01/04/2026 05:05:20 pm Share:
  • छत्तीसगढ़
  • Published by: Prabhesh Mishra ,
  • Date:
  • 01/04/2026 05:05:20 pm
Share:

संक्षेप

छत्तीसगढ़: सूरजपुर विकासखंड ओड़गी में संकुल प्राचार्यों एवं संकुल समन्वयकों (सीएसी) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

विस्तार

छत्तीसगढ़: सूरजपुर विकासखंड ओड़गी में संकुल प्राचार्यों एवं संकुल समन्वयकों (सीएसी) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपार आईडी निर्माण, बायोमेट्रिक आधार अपडेशन एवं शैक्षिक गुणवत्ता जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर संकुलवार विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विजेंद्र सिंह पाटले ने की। बैठक में सीईओ श्री पाटले ने अपार आईडी निर्माण में अपेक्षित प्रगति न करने वाले संकुल समन्वयकों एवं संकुल प्राचार्यों को कड़े शब्दों में चेतावनी दी और स्पष्ट किया कि ऐसे अधिकारियों का वेतन रोका जाएगा। उन्होंने कहा कि अपार आईडी केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसके अंतर्गत प्रत्येक छात्र की शैक्षणिक उपलब्धियाँ एवं पुरस्कारों का विवरण डिजिटल रूप से सुरक्षित रखा जाता है। उन्होंने दो टूक कहा कि प्रत्येक बच्चे का अपार आईडी निर्माण अनिवार्य है और इसमें उदासीनता बरतने वाले संस्था प्रमुखों एवं मॉनिटरिंग एजेंसियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।

 

पीएम श्री शाला महुली का औचक निरीक्षण, रेमेडियल टीचिंग के निर्देश, बैठक के उपरांत सीईओ श्री पाटले ने विकासखंड ओड़गी स्थित पीएम श्री प्राथमिक शाला महुली का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने शैक्षिक गुणवत्ता एवं सैचुरेशन के 24 बिंदुओं की बारीकी से जाँच की तथा छात्रों से सीधे भाषा एवं गणित के प्रश्न पूछकर उनके वास्तविक स्तर का परीक्षण किया। कमज़ोर स्तर के चिन्हित छात्रों के लिए 30 अप्रैल तक विशेष रेमेडियल टीचिंग संचालित करने के निर्देश संबंधित शिक्षकों को दिए गए। बैठक में जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा श्री मनोज कुमार साहू, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री प्रदीप सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री नीलेश सोनी, बीआरसी श्री नरेंद्र दुबे, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री अभिषेक सिंह सहित समस्त संकुल प्राचार्य एवं संकुल समन्वयक उपस्थित रहे।