-
☰
छत्तीसगढ़: आत्मसमर्पित नक्सली अकालू को प्रधानमंत्री आवास योजना से नया घर और नई जिंदगी मिली
- Photo by : social media
संक्षेप
छत्तीसगढ़: सूरजपुर जिला सूरजपुर के जनपद पंचायत प्रतापपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत जजावल निवासी अकालू पिता भुवाली के जीवन में अब एक नई शुरुआत हुई है।
विस्तार
छत्तीसगढ़: सूरजपुर जिला सूरजपुर के जनपद पंचायत प्रतापपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत जजावल निवासी अकालू पिता भुवाली के जीवन में अब एक नई शुरुआत हुई है। कभी भटके रास्ते पर चले आत्मसमर्पित नक्सली अकालू ने समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। आज शासन की जनकल्याणकारी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत उन्हें विशेष परियोजना के तहत आवास का निर्माण हुआ है, जिसने उनके जीवन को नई दिशा दी है। आवास निर्माण के साथ ही अकालू और उनके परिवार के सपनों को पंख मिल गए हैं। अब उन्हें कच्चे और असुरक्षित मकान में रहने की चिंता नहीं सताएगी। योजना के माध्यम से उन्हें पक्का घर बनाने के लिए आर्थिक सहायता मिली, जिससे अब उनका परिवार सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण में जीवन व्यतीत कर सकेगा।अकालू का कहना है कि शासन की इस पहल ने उन्हें समाज में नई पहचान और आत्मविश्वास दिया है। आत्मसमर्पण के बाद पुनर्वास की दिशा में मिला यह सहयोग उनके लिए किसी नई सुबह से कम नहीं है। यह कहानी न केवल एक व्यक्ति के जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तन की मिसाल है, बल्कि यह संदेश भी देती है कि सही मार्ग चुनने पर शासन हर कदम पर साथ खड़ा है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के माध्यम से जरूरतमंदों को आशियाना ही नहीं, बल्कि सम्मान और सुरक्षित भविष्य भी मिल रहा है।
गुजरात: थराद-भारतमाला राजमार्ग पर पिकअप पलटने से दो घायल, 108 एम्बुलेंस ने पहुंचाया अस्पताल
हरियाणा: राष्ट्रीय वाल्मीकि धर्म समाज ने फ्री आई चेकअप कैंप किया आयोजित
उत्तर प्रदेश: विद्युत लोड के अनुसार प्रोसेसिंग शुल्क तय, सभी श्रेणियों पर लागू हुए नियम
उत्तर प्रदेश: कला-संस्कृति विभूतियों का सम्मान, परिवार समन्वय पर विशेष व्याख्यान
गुजरात: लाखणी विद्यालय में कक्षा 10-12 के विद्यार्थियों का सम्मान एवं मार्गदर्शन समारोह आयोजित किया