-
☰
Crime News: 7 साल के मासूम बच्चे पर लगाया चोरी का आरोप, फ्रीजर के अंदर बंद करके मारने की कोशिश
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: हापुड़ से एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जो इंसानियत शर्मसार करती दिखाई दे रही है, जहां केवल 7 साल के मासूम बच्चे के ऊपर चोरी का आरोप लगकर उसको मौत के घाट उतारने की कोशिश की।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: हापुड़ से एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जो इंसानियत शर्मसार करती दिखाई दे रही है, जहां केवल 7 साल के मासूम बच्चे के ऊपर चोरी का आरोप लगकर उसको मौत के घाट उतारने की कोशिश की। आरोपियों ने 7 साल के मासूम बच्चे को फ्रीजर के अंदर बंद दिया। आइये आपको बताते है की आखिर पूरा मामला क्या है। जानकारी के अनुसार मामला हापुड़ के एक गांव का है, जहां कुछ लोगों ने एक छोटे बच्चे पर चोरी का शक जताया। आरोप है कि बिना किसी ठोस सबूत के दबंगों ने बच्चे को पकड़ लिया और उसे सजा देने के नाम पर क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। उन्होंने बच्चे को एक बड़े फ्रीजर में बंद कर दिया, जिससे उसकी जान पर बन आई। बताया जा रहा है कि बच्चे की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जब उन्होंने स्थिति देखी तो उनके होश उड़ गए। ग्रामीणों ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए बच्चे को फ्रीजर से बाहर निकाला। उस समय बच्चे की हालत बेहद गंभीर थी और वह डरा-सहमा हुआ था। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा। बच्चे के परिजनों ने आरोप लगाया है कि गांव के कुछ दबंग लोग लंबे समय से इलाके में अपना दबदबा बनाए हुए हैं और अक्सर इस तरह की हरकतें करते रहते हैं। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
Crime News: प्रेम विवाह से नाराज साले ने जीजा की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Social Media Viral Video: दिल्ली मेट्रो में वायरल हुआ झगड़े का वीडियो, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
Delhi Murder: ईद के दिन युवक की हत्या से सनसनी, चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर पुलिस मुठभेड़ में गो-तस्करी का वांछित अभियुक्त घायल, तमंचा व नगदी बरामद