-
☰
गुजरात: कार से भारी मात्रा में हुई विदेशी शराब बरामद, एक आरोपी भी हुआ गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
गुजरात: थराद पुलिस ने राह गांव बॉर्डर स्थित थरा-राह रोड पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना नंबर प्लेट की स्विफ्ट कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है।
विस्तार
गुजरात: थराद पुलिस ने राह गांव बॉर्डर स्थित थरा-राह रोड पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना नंबर प्लेट की स्विफ्ट कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम गश्त पर थी, तभी मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए संदिग्ध कार को रोका गया। तलाशी के दौरान कार से भारतीय निर्मित विदेशी शराब की कुल 122 बोतल/बीयर टिन बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 2,60,200 रुपये है। पुलिस ने शराब के साथ स्विफ्ट कार और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 6,25,200 रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जोगसिंह देवड़ा निवासी विंचीवाडी, थाना धानेरा, जिला बनासकांठा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
हरियाणा: विश्व रेडक्रॉस दिवस पर सेवा, समर्पण और रक्तदान के साथ प्रेरणादायक कार्यक्रम हुआ आयोजित
उत्तर प्रदेश: जंगल में भीषण आग से मचा हड़कंप, फायर सर्विस की तत्परता से बड़ा हादसा टला
छत्तीसगढ़: खिलाड़ियों के लिए बड़ा मंच, 21 दिवसीय कैंप में निखरेगा खिलाडियों का हुनर
गुजरात: बाईपास परियोजना ने पकड़ी रफ़्तार, जल्द ही मिलेगी जाम से राहत
छत्तीसगढ़: सार्वजनिक धूम्रपान पर कड़ा वार, लोगों पर लगाया 5000 जुर्माना
छत्तीसगढ़: महमाया खदान पर हुई घमासान, पुराने मुद्दे पहले सुलझाने की करी मांग