-
☰
गुजरात: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश
- Photo by : social media
संक्षेप
गुजरात: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर आज 'जीवन संगीत' एवं 'न्याय एवं अधिकार समिति' के संयुक्त तत्वाधान में (विराम खंड, गोमती नगर) में सामूहिक योग अभ्यास का आयोजन अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
विस्तार
गुजरात: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर आज 'जीवन संगीत' एवं 'न्याय एवं अधिकार समिति' के संयुक्त तत्वाधान में (विराम खंड, गोमती नगर) में सामूहिक योग अभ्यास का आयोजन अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। योग शिक्षक श्री राहुल जयसवाल जी एवं उनकी कुशल टीम के मार्गदर्शन में उपस्थित सभी जनों ने प्राणायाम सहित 12 से अधिक योगासनों का अभ्यास किया तथा एक स्वस्थ, सजग और समृद्ध समाज के निर्माण का संकल्प लिया। इस गरिमामयी कार्यक्रम को सफल बनाने में आप सभी की सपरिवार गरिमामयी उपस्थिति अत्यंत सराहनीय रही|अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (हर वर्ष 21 जून को) के पावन अवसर पर आइए योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। यह प्राचीन भारतीय परंपरा तन, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करती है।योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह एक ऐसी जीवनशैली है जो हमें स्वस्थ, तनावमुक्त और सकारात्मक जीवन जीने की कला सिखाती है।योग के प्रमुख लाभ:मानसिक शांति: ध्यान और प्राणायाम मानसिक तनाव और चिंता को कम करते हैं।शारीरिक स्वास्थ्य: नियमित योगाभ्यास से लचीलापन, शक्ति और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। उम्र का प्रभाव: यह बढ़ती उम्र में भी शरीर को सक्रिय और स्वस्थ रखने में अत्यंत लाभदायक है।
उत्तर प्रदेश: दिव्यांग परिवार को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, JSLPS ने शुरू की रोजगार योजना
हरियाणा: आईटीआई में नशा मुक्त हरियाणा अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
हरियाणा: आईटीआई में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 30 जून तक करें आवेदन
उत्तर प्रदेश: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ भव्य सामूहिक योगाभ्यास
मध्य प्रदेश: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग और एरोबिक्स कार्यक्रम हुआ आयोजित