-
☰
गुजरात: एसडीएम ने राजस्व कार्यों की समीक्षा, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश
- Photo by : SOCILA MEDIA
विस्तार
गुजरात: एसडीएम सुरेन्द्र सिंह ने शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित कार्यालय में राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विभिन्न राजस्व कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। बैठक में लंबित राजस्व मामलों, इंतकाल, जमाबंदी, टोकन, निशानदेही, ऑटो म्यूटेशन सहित अन्य कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई और अधिकारियों से विस्तृत फीडबैक लिया गया। बैठक के दौरान एसडीएम ने निर्देश दिए कि सभी राजस्व मामलों का निस्तारण निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए। एसडीएम ने विशेष रूप से लंबित जमाबंदियों का कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही भूमि संबंधी मामलों का समयबद्ध निस्तारण, राजस्व अभिलेखों को नियमित रूप से अद्यतन रखने और सरकार के निर्देशों का पूरी तरह पालन करने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि राजस्व विभाग की सेवाएं सीधे आम नागरिकों से जुड़ी हैं, इसलिए सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन गंभीरता, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ करें, ताकि लोगों को समय पर राहत मिल सके और उन्हें अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। बैठक में नायब तहसीलदार बलवान सिंह सहित सभी कानूनगो और पटवारी उपस्थित रहे।
राजस्थान: सिकोईडिकॉन पीड़ितों को बड़ी राहत, 15 दिन में जांच के आश्वासन के बाद टूटा आमरण अनशन
राजस्थान: पंचायत चुनाव टालने के विरोध में 'लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह', चरखा चलाकर जताया विरोध
गुजरात: अपराधियों को सोशल मीडिया पर फॉलो करने वालों की पुलिस ने की काउंसलिंग, अनफॉलो कर ब्लॉक कराया
गुजरात: 59.33 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने बाइक भी की जब्त
उत्तर प्रदेश: पेट्रोल पंप के पास युवक पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में झांसी रेफर