Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: फरार पीओ आरोपी हुआ गिरफ्तार, पुलिस ने गुप्त सूचना पर धर दबोचा

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 16/07/2026 10:29:48 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 16/07/2026 10:29:48 am
Share:

विस्तार

हरियाणा: थाना शहर टोहाना पुलिस ने आपराधिक मामले में न्यायालय द्वारा घोषित पीओ  आरोपी को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान गांव नन्हेड़ी, तहसील कुलां, फतेहाबाद निवासी संदीप सिंह उर्फ सोनी पुत्र बग्गा सिंह के रूप में हुई है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। थाना शहर टोहाना प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि उक्त आरोपी थाना शहर टोहाना में दर्ज अभियोग संख्या 169, दिनांक 20.04.2022 के तहत धारा 323, 406, 506, 498ए एवं 34 भारतीय दंड संहिता (IPC) के मामले में वांछित था। आरोपी न्यायालय की कार्यवाही से अनुपस्थित रहने पर माननीय न्यायालय द्वारा पीओ घोषित किया गया था। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना एवं तकनीकी सहायता के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू किया। आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। पुलिस ने बताया कि न्यायालय से फरार चल रहे पीओ आरोपियों की धरपकड़ के लिए अभियान लगातार जारी है तथा ऐसे आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


Featured News