Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: बाइक चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार, चोरीशुदा बाइक हुई बरामद

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Ritesh , Date: 06/02/2026 05:44:06 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Ritesh ,
  • Date:
  • 06/02/2026 05:44:06 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: सिरसा पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार जिला भर में सम्पति विरुध अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की सिविल लाइन थाना पुलिस ने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले युवक को हुड्डा सैक्टर 19 सिरसा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है।

विस्तार

हरियाणा: सिरसा पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार जिला भर में सम्पति विरुध अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की सिविल लाइन थाना पुलिस ने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले युवक को हुड्डा सैक्टर 19 सिरसा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि गांव मोडिया खेड़ा निवासी राजेंद्र कुमार पुत्र बाग चंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीती 30 अगस्त 2025 को जिंदल हॉस्पिटल डबवाली रोड़ सिरसा के सामने बाइक खड़ा कर हॉस्पिटल में चला गया था । कुछ समय बाद वापस आकर देखा तो बाइक कोई अज्ञात युवक चोरी करके ले गया। पीड़ित व्यक्ति की शिकायत के आधार पर सिविल लाइन थाना में बाइक चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई थी।

 

जांच के दौरान महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सिविल लाइन थाना की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी मलकीत सिंह पुत्र अजब सिंह निवासी गांव रघुआना,जिला सिरसा को चोरीशुदा बाइक सहित हुड्डा सैक्टर 19 सिरसा क्षेत्र से काबू कर लिया। गिरफ्तार किया गया आरोपी का आपराधिक रिकार्ड खंगाल गया तो उसके खिलाफ नशा तस्करी के दो अन्य मामले भी दर्ज होने पाए गए हैं । आरोपी नशा करने का आदि है और नशे की पूर्ति के लिए अक्सर चोरी की वारदातों को अंजाम देता है। सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा है।