Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: ग्रीष्मकालीन शिविर में बच्चों ने सीखा योग, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को मिली गति

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Anil , Date: 12/06/2026 05:40:53 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Anil ,
  • Date:
  • 12/06/2026 05:40:53 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: हांसी उपायुक्त एवं जिला बाल कल्याण परिषद् के अध्यक्ष राहुल नरवाल के मार्गदर्शन में जिला बाल कल्याण परिषद् द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन शिविर में बच्चों और युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास को ध्यान में रखते हुए विशेष योग प्रोटोकॉल अभ्यास सत्र का आयोजन किया गया।

विस्तार

हरियाणा: हांसी उपायुक्त एवं जिला बाल कल्याण परिषद् के अध्यक्ष राहुल नरवाल के मार्गदर्शन में जिला बाल कल्याण परिषद् द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन शिविर में बच्चों और युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास को ध्यान में रखते हुए विशेष योग प्रोटोकॉल अभ्यास सत्र का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आगामी 21 जून को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के तहत आयोजित किया गया। योग सत्र में बच्चों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया तथा योग के महत्व को समझा। कार्यक्रम में योग सहायक संजना ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और योग क्रियाओं का विधिवत अभ्यास करवाया। उन्होंने योग करने की सही तकनीक और नियमित योगाभ्यास से होने वाले स्वास्थ्य लाभों की भी जानकारी दी।

इस अवसर पर जिला बाल कल्याण अधिकारी ओमप्रकाश ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने की वैज्ञानिक पद्धति है। योग से शरीर स्वस्थ, मन शांत और विचार सकारात्मक बने रहते हैं। उन्होंने बच्चों को मोबाइल और डिजिटल माध्यमों से समय निकालकर योग तथा खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से एकाग्रता, आत्मविश्वास और मानसिक दृढ़ता का विकास होता है, जो जीवन में सफलता के लिए अत्यंत आवश्यक है। साथ ही बच्चों को स्वस्थ दिनचर्या अपनाने और अपने परिवार के सदस्यों को भी योग के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित रूप से योग करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर समाजसेवी जयकिशन न्योलिया ने बाल भवन के बच्चों के लिए एक इंटरलॉक मशीन तथा कर्मबीर दाहिमा ने एक कूलर दान स्वरूप भेंट किया। कार्यक्रम में धर्मवीर, अमरजीत, गीता, सुमन जांगड़ा, राधा, निर्मल, मनीषा, टिंकू सहित बाल कल्याण परिषद् का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।