Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: एसपी हिसार ने साप्ताहिक परेड का किया निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिए निर्देश

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 13/10/2026 10:42:33 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 13/10/2026 10:42:33 am
Share:

विस्तार

हरियाणा: हिसार पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन, आईपीएस ने सोमवार को साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। मौके पर डीएसपी अग्रोहा किशोरी लाल भी मौजूद रहे। परेड के बाद एसपी ने अर्दली रूम में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं। कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि अन्य मामलों में संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय में कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। एसपी सिद्धान्त जैन ने पुलिसकर्मियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों पर अंकुश लगाने और आमजन की शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी पूरी जिम्मेदारी, अनुशासन और सतर्कता के साथ निभाएं।

उन्होंने ERV (इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल) और राइडर स्टाफ को अपने निर्धारित क्षेत्रों में नियमित गश्त करने तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। साथ ही संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने को कहा। एसपी ने पुलिस वाहनों और संचार उपकरणों को कार्यशील स्थिति में रखने तथा ड्यूटी के दौरान आमजन के साथ अच्छा व्यवहार करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी नागरिकों की सुरक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देते हुए पूरी निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।

Related News

छत्तीसगढ़: जमीन विवाद में चाची से मारपीट का आरोप, दोनों पक्ष आमने-सामने, पुलिस जांच में जुटी

मध्य प्रदेश: मूंदी में दशहरा जुलूस पर मुस्लिम समाज ने की भव्य पुष्पवर्षा, गले मिलकर दी शुभकामनाएं

मध्य प्रदेश: 15 हजार लोगों के शामिल होने का अनुमान, शिक्षा, रोजगार, नशामुक्ति और सामाजिक सुधार के मुद्दों पर होगा मंथन

 छत्तीसगढ़: सेवा सेतु से आसान हुई शासकीय सेवाएं, अमर सिंह को मिला जाति प्रमाणपत्र

 उत्तर प्रदेश: पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिसकर्मियों के भत्तों में बढ़ोतरी का ऐलान, मोटरसाइकिल भत्ता ₹1,000 और सिम भत्ता ₹2,500

मध्य प्रदेश: जरूरतमंद परिवार की मदद के लिए आगे आई अन्नपूर्णा मुहिम, छह सदस्यों के परिवार को मिलेगी राहत


Featured News