Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: न्यायमूर्ति एन.एस. शेखावत ने स्वर्गीय सुखबीर सिहाग को दी श्रद्धांजलि, शोक संतप्त परिवार से मिलकर व्यक्त की संवेदनाएं

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Anil , Date: 18/07/2026 11:10:26 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Anil ,
  • Date:
  • 18/07/2026 11:10:26 am
Share:

विस्तार

हरियाणा: पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री एन. एस. शेखावत शुक्रवार को हांसी जिले के गांव सिसाय पहुंचे, जहां उन्होंने हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के सेवानिवृत्त सहायक सचिव स्व. सुखबीर सिहाग के निवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।  न्यायमूर्ति श्री शेखावत ने दिवंगत के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिवार के सदस्यों से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि किसी प्रियजन का असमय निधन परिवार के लिए अत्यंत दुखदायी क्षण होता है। ऐसे कठिन समय में समाज का साथ और संवेदनाएं ही परिवार को संबल प्रदान करती हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति और धैर्य प्रदान करें।

 स्वर्गीय श्री सुखबीर सिहाग हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने के उपरांत सहायक सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने प्रशासनिक दायित्वों का ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन किया। उनका सरल स्वभाव, व्यक्तित्व और व्यवहार कुशलता उन्हें सहकर्मियों तथा आमजन के बीच विशेष पहचान दिलाती थी। उनके निधन का समाचार मिलते ही प्रशासनिक, न्यायिक, सामाजिक एवं कृषि विपणन बोर्ड से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों तथा क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों ने गहरा शोक व्यक्त किया। दिनभर उनके निवास पर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों का तांता लगा रहा और सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। स्वर्गीय श्री सुखबीर सिहाग का अंतिम संस्कार 12 जुलाई 2026 को उनके पैतृक गांव सिसाय, जिला हांसी में किया गया था। उनकी स्मृति में अंतिम अरदास एवं हवन (तेरहवीं) का आयोजन 21 जुलाई 2026 को गांव सिसाय में किया जाएगा, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य नागरिक, प्रशासनिक अधिकारी, न्यायिक अधिकारी, कृषि विपणन बोर्ड के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।

शोक संतप्त परिवार में उनके छोटे भाई युद्धवीर सिहाग अधिवक्ता,उनकी धर्मपत्नी, पुत्र सचेत सिंह (कोर्ट सेक्रेटरी, पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय, चंडीगढ़), पुत्र सचिन सिहाग (कानूनी सहायक, शिक्षा निदेशालय, दिल्ली सरकार) तथा पुत्री प्रियंका सिहाग पीजीटी अंग्रेजी, आर्मी पब्लिक स्कूल, हांसी शामिल हैं। श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे सभी लोगों ने दिवंगत आत्मा को नमन करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और ईश्वर से परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। इस अवसर पर टेकराम सिहाग, युधवीर सिहाग अधिवक्ता, संजीव सिहाग, दिलबाग सिहाग, राजवीर सिहाग, अंकित सिहाग, मनोज सिहाग, करमबीर सिहाग, दीपक सिहाग, सुनील सिहाग पंचायत सचिव तथा लीलू सिहाग सहित परिवार के सदस्य, रिश्तेदार तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


Featured News