Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर विधायक विनोद भयाना ने गिनाईं केंद्र की उपलब्धियां

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Anil , Date: 12/06/2026 05:37:41 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Anil ,
  • Date:
  • 12/06/2026 05:37:41 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: हांसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को हांसी के विधायक विनोद भयाना ने अपने आवास पर प्रेस वार्ता आयोजित कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को विस्तार से साझा किया।

विस्तार

हरियाणा: हांसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को हांसी के विधायक विनोद भयाना ने अपने आवास पर प्रेस वार्ता आयोजित कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को विस्तार से साझा किया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए विधायक विनोद भयाना ने कहा कि वर्ष 2014 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनसेवा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में लागू की गई विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचा है, जिससे करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जनधन योजना के माध्यम से करोड़ों लोगों के बैंक खाते खोले गए, जिससे सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों तक पहुंचना सुनिश्चित हुआ। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गरीब परिवारों की महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए गए, जिससे उन्हें धुएं से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से राहत मिली।विधायक ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र परिवारों को पांच लाख रुपये तक का मुफ्त उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है, जबकि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से लाखों गरीब परिवारों को पक्के मकान प्रदान किए गए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं ने किसानों को आर्थिक संबल और सुरक्षा प्रदान की है।

उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत घर-घर शौचालय निर्माण कर स्वच्छता को बढ़ावा दिया गया है, जबकि जल जीवन मिशन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, स्टार्टअप इंडिया और पीएम सूर्य घर योजना जैसी पहलें युवाओं, उद्यमियों और आम नागरिकों को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। विनोद भयाना ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूल मंत्र 'अंत्योदय' है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के संकल्प को धरातल पर उतारा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और वर्तमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। उन्होंने विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को साकार करने के लिए नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए विश्वास जताया कि भारत वर्ष 2047 तक विश्व के विकसित राष्ट्रों में अग्रणी स्थान प्राप्त करेगा। इस अवसर पर विधायक के राजनीतिक सलाहकार दिनेश भूटानी, अशोक ढालिया सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।