Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: नशे के खिलाफ पुलिस का जागरूकता अभियान तेज, 14 नशा पीड़ितों को उपचार से जोड़ा

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 13/08/2026 11:52:51 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 13/08/2026 11:52:51 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा: हिसार पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के सफल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में हिसार पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जागरूकता एवं नशा मुक्ति अभियान को लगातार गति दी जा रही है।

विस्तार

हरियाणा: हिसार पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के सफल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में हिसार पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जागरूकता एवं नशा मुक्ति अभियान को लगातार गति दी जा रही है। इसी कड़ी में नशा मुक्ति टीम हिसार द्वारा थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव ढाणी मोहब्बतपुर, गांव मोहब्बतपुर तथा सिसवाल स्थित शिवालय मंदिर प्रांगण में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नशा मुक्ति टीम ने ग्रामीण युवाओं, महिलाओं एवं पुरुषों से संवाद करते हुए उन्हें नशे से स्वयं दूर रहने तथा अपने बच्चों को भी नशे से बचाने के लिए प्रेरित किया। युवाओं को पढ़ाई एवं खेलों की ओर ध्यान केंद्रित करने तथा अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। ग्रामीणों को नशे के कारण होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

नशा पीड़ितों को उपचार से जोड़ने पर विशेष जोर

नशा मुक्ति टीम ने गांव के सरपंच, ग्रामीणों, नशा पीड़ित व्यक्तियों एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें नशे की लत से बाहर निकलने के लिए उपचार एवं नियमित दवाई लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही ग्रामीणों से नशा तस्करों के संबंध में जानकारी साझा करने की अपील की गई, ताकि नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। अभियान के दौरान जिला हिसार क्षेत्र के 08 नशा पीड़ितों को उनके घर जाकर पहली बार आयुर्वेदिक दवाई उपलब्ध करवाई गई। वहीं 02 नशा पीड़ितों को नागरिक अस्पताल हिसार से पहली बार दवाई दिलवाई गई तथा 04 नशा पीड़ितों को नागरिक अस्पताल स्थित नशा मुक्ति केंद्र से दूसरी बार दवाई उपलब्ध करवाई गई। इस दौरान आवश्यक ब्लड टेस्ट एवं काउंसलिंग भी करवाई गई। इस प्रकार कुल 14 नशा पीड़ितों को घर जाकर एवं नागरिक अस्पताल के माध्यम से एलोपैथिक एवं आयुर्वेदिक उपचार से जोड़ा गया।


Featured News