-
☰
हरियाणा: रवनीत बिट्टू को “गद्दार” कहने पर राहुल गांधी के बयान की करी कड़ी निंदा
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: कालांवाली कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को “गद्दार” कहे जाने पर तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है।
विस्तार
हरियाणा: कालांवाली कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को “गद्दार” कहे जाने पर तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए जोती सरा ने कहा कि यह केवल रवनीत बिट्टू का नहीं, बल्कि पूरे पंजाब का अपमान है। जोती सरा ने कहा कि पंजाब को आतंकवाद से बचाने के लिए सरदार बेअंत सिंह ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। ऐसे देशभक्त महापुरुष के पौत्र रवनीत बिट्टू को गद्दार कहना बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के इस बयान से न केवल सिख समाज की भावनाएं आहत हुई हैं, बल्कि उन सभी लोगों का भी अपमान हुआ है जिन्होंने पंजाब में आतंकवाद के दौर में अपनों को खोया। उन्होंने आगे कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में विपक्ष के नेता जैसे जिम्मेदार पद पर रहते हुए इस तरह की भाषा का प्रयोग शोभा नहीं देता। राहुल गांधी के बयान से पूरे भारत की छवि भी प्रभावित हुई है। जोती सरा ने मांग की कि राहुल गांधी को अपने बयान के लिए सार्वजनिक रूप से जल्द से जल्द माफी मांगनी चाहिए।
हरियाणा: भारत–अमेरिका एफटीए पर किसान नेताओं ने उठाए गंभीर सवाल
हरियाणा: देवी भागवत कथा के पाँचवें दिन शिव-पार्वती विवाह प्रसंग की भावपूर्ण व्याख्या
हरियाणा: बाइक चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार, चोरीशुदा बाइक हुई बरामद
हरियाणा: प्रॉपर्टी डीलर की ब्लाइंड मर्डर 48 घंटे में सुलझी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
राजस्थान: सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ संपन्न ,1000 पौधे लगाए गए