Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: विद्यालय शिक्षा बोर्ड में तीन अधीक्षकों को दी गई भावभीनी विदाई, उत्कृष्ट सेवाओं को किया गया सम्मानित

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 31/07/2026 11:16:08 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 31/07/2026 11:16:08 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा: भिवानी स्थित हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (बीएसईएच) में गुरुवार को सम्मान और भावनाओं से भरा एक गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया।

विस्तार

हरियाणा: भिवानी स्थित हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (बीएसईएच) में गुरुवार को सम्मान और भावनाओं से भरा एक गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में बोर्ड के तीन अधीक्षकों को उनकी दीर्घकालीन एवं उत्कृष्ट सेवाओं के उपलक्ष्य में सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ ने अधिकारियों के समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की। सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों में अधीक्षक कुरड़ा राम, जिन्होंने 35 वर्ष 3 माह 22 दिन तक सेवाएं दीं, अधीक्षक जगदीश, जिन्होंने 37 वर्ष 11 माह 2 दिन तक विभाग में कार्य किया, तथा अधीक्षक सुनील कुमार, जिन्होंने 35 वर्ष 3 माह 22 दिन तक अपनी सेवाएं प्रदान कीं, शामिल रहे।

समारोह के दौरान बोर्ड अध्यक्ष ने तीनों अधिकारियों को स्मृति-चिह्न और उपहार भेंट कर सम्मानित किया। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए बोर्ड परिसर में अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से पौधारोपण भी किया गया। अपने विदाई संबोधन में सेवानिवृत्त अधिकारियों ने बोर्ड परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने पूरे सेवाकाल में एक परिवार की तरह कार्य किया और सहकर्मियों का सहयोग हमेशा यादगार रहेगा। उन्होंने विभाग द्वारा दिए गए सम्मान को अपने जीवन के महत्वपूर्ण पलों में से एक बताया।

इस अवसर पर बोर्ड अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ ने कहा कि सेवानिवृत्त अधिकारियों का अनुभव, सेवाभाव और कार्य के प्रति समर्पण हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से ईमानदारी, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की प्रतिष्ठा और प्रगति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का आह्वान किया। समारोह में सेवानिवृत्त अधिकारियों के परिजन, बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी तथा कर्मचारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सम्मान समारोह और शुभकामनाओं के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।

Related News

गुजरात: जलस्तर बढ़ने की संभावना, प्रशासन अलर्ट, तटीय गांवों में लोगों को सतर्क रहने की अपील

झारखंड: रिनपास प्रभारी निदेशक को हटाने की मांग तेज, कांग्रेस नेताओं ने उठाया मुद्दा

उत्तर प्रदेश: गुरु पूर्णिमा पर रविदास मंदिर में हुआ भव्य दीपोत्सव, भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया सामाजिक समरसता का संकल्प

मध्य प्रदेश: लायंस क्लब के तीनों क्लबों का हुआ संस्थापन समारोह, नरेंद्र तिवारी, रीना नाहर और प्रहलाद भंडारी बने अध्यक्ष

मध्य प्रदेश: गुरुकुल स्कूल में गुरु पूर्णिमा पर हुआ रंगारंग कार्यक्रम, नृत्य-नाटिका के जरिए गुरु-शिष्य परंपरा का दिया संदेश

मध्य प्रदेश: नशामुक्ति अभियान के तहत छात्रों ने बनाए जागरूकता चित्र, थाना प्रभारी ने की सराहना


Featured News