Contact for Advertisement 9919916171


झारखण्ड: पॉक्सो एक्ट का आरोपी टेंपू चालक हुआ गिरफ्तार, जुर्म कबूलने के बाद जेल भेजा गया

- Photo by : social media

झारखण्ड  Published by: Arun Kumar Ravi , Date: 16/07/2026 10:40:29 am Share:
  • झारखण्ड
  • Published by: Arun Kumar Ravi ,
  • Date:
  • 16/07/2026 10:40:29 am
Share:

विस्तार

झारखण्ड: नावाबाजार पलामू पुलिस ने महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर कार्रवाई करते हुए पॉक्सो एक्ट के एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (विश्रामपुर) के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा की गई। जानकारी के अनुसार, नावाबाजार थाना कांड संख्या 93/2025 दिनांक 27 नवंबर 2025 के तहत छेड़छाड़ एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामला दर्ज किया गया था। मामले के अनुसंधान के दौरान पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी नेहाल अहमद को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी पेशे से टेंपू चालक है तथा छतरपुर थाना क्षेत्र के मसीहानी टोला, मन्देया का निवासी बताया गया है। पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने पर आरोपी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को स्वीकार कर लिया। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले किसी भी अपराध की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस को दें, ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।


Featured News