-
☰
झारखण्ड: भूमि विवाद में खूनी संघर्ष, तलवार-लाठी हमले में युवक गंभीर रूप से घायल
- Photo by : social media
संक्षेप
झारखण्ड: छतरपुर थाना क्षेत्र के मड़वा गांव, पोस्ट उदयगढ़ में भूमि विवाद को लेकर सोमवार सुबह करीब 7 बजे दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई।
विस्तार
झारखण्ड: छतरपुर थाना क्षेत्र के मड़वा गांव, पोस्ट उदयगढ़ में भूमि विवाद को लेकर सोमवार सुबह करीब 7 बजे दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल पक्ष ने विपक्षियों पर तलवार और लाठी-डंडों से जानलेवा हमला करने तथा सोने की चेन छीन लेने का आरोप लगाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल गणेश साव (पिता अर्जुन साव) ने आरोप लगाया है कि गांव के ही कृष्णमुरारी साव, विजय साव एवं अन्य परिजनों ने भूमि विवाद को लेकर उन पर हमला कर दिया। गणेश साव का कहना है कि हमलावर तलवार और लाठी-डंडों से लैस थे तथा उन्होंने उन पर ताबड़तोड़ हमला किया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। घायल ने यह भी आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान उनके गले से लगभग एक भर वजन की सोने की चेन छीन ली गई। उनके अनुसार चेन की कीमत लगभग एक लाख रुपये है। घटना के बाद परिजनों द्वारा घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच भूमि को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। सोमवार सुबह यह विवाद अचानक उग्र हो गया और देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है तथा दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक दूसरे पक्ष की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया था। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।
उत्तर प्रदेश: महिला की हत्या व लूट का हुआ खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
झारखण्ड: डॉ. कौशल किशोर जायसवाल का वनराखी आंदोलन 50 वर्ष पूर्ण, पर्यावरण संरक्षण की प्रेरक मिसाल
उत्तर प्रदेश: रानू सोनी के जन्मदिन पर उत्सव, समर्थकों ने दी शुभकामनाएं और उज्ज्वल भविष्य की कामना
उत्तर प्रदेश: सरस शॉप का हुआ शुभारंभ, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के उत्पादों को मिला नया मंच
राजस्थान: टोंक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 101 मोबाइल बरामद, साइबर ठग गिरफ्तार और अवैध बजरी पर शिकंजा
राजस्थान: खेत पर सिंचाई करते समय किसान की अचानक मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़